Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

युवराज अनुभव की धुन पर बॉलीवुड स्टार कोरल भामरा और सैयद सुहैब मुनव्वर के गीत मचायेगी धूम

जमशेदपुर : लौहनगरी से बॉलीवुड का रिस्ता बहुत ही गहरा है, क्योंकि जमशेदपुर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कलाकार दिये हैं। चाहे बात कर ले एक्टिंग की या सिंगिंग और डांसिंग की। इन सभी विधाओं में शहर के कलाकार अपनी मेहनत और संघर्ष से लगातार आगे बढ़ रहे है। अब इस क्षेत्र में युवराज अनुभव का नाम तेजी से उभरा है, जो शहर में रहकर कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट को पुरा कर रहे हैं।

हाल ही में जमशेदपुर के अरिहंत स्टूडियो में मुंबई से जमशेदपुर आई कोरल भामरा ने एक नया गीत रिकॉर्ड की, जो बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस गाने की धुन संगीतकार युवराज अनुभव ने बनाया है। जानकारी के लिए बता दू कि कोरल भामरा और सैयद सुहैब मुनव्वर भी जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं। कोरल भामरा मानगो और सैयद सुहैब मुनव्वर गोलमुरी के रहने वाले हैं। कोरल भामरा पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म के क्षेत्र में भविष्य संवारने के लिए मुंबई चली गई। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। वर्तमान में उनकी कई वेब सीरीज आने वाली है। इसकी शूटिंग चल रही है। वहीं, युवराज अनुभव ने बताया कि बॉलीवुड के कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिस पर वे काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह और गायक शिव कुमार बिकु के गाने की धुन भी वे बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लगातार काम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि वे शहर में रहकर बॉलीवुड का प्रोजेक्ट कर रहे है। वे कहते हैं कि शहर में अच्छे कलाकारों की कमी नहीं है, उन्हें अच्छे अवसर की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *