कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र धूनाडीह पहुंच कर विधायक ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, मूलभूत समस्याओं से हुए रूबरू
खरसावां : कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित धूनाडीह गांव के गांधी चबुतरा पहुंचकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों के संग बैठक कर उनके मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा विधायक को कुचाई के धूनाडीह से बुरूटोला तक एक हजार फीट सड़क निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण, धूनाडीह शिव मंदिर के बगल मे गाढ़वाल का निर्माण तथा कुचाई के धूनाडीह से गुडगुदरी होते हुए दरभंगा तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की गई। इसके अलावे पेयजल समस्या, पेंशन, सड़क, शौचालय, सोलर जलमीनार, राशन कार्ड, आवास, बिजली आदि मूलभूत समस्याओं को लेकर विचार विमश किया गया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया कि जल्दी ही हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मौके पर श्री गागराई ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का उदेश्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के उत्थान तथा कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। झारखंड सरकार जो कहती है वह करती है। श्री गागराई ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना पहुचाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछडा, अति पिछडों के बेहतरी के लिए प्रसायरत है। क्षेत्र के चहुंमूखी विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से सचेत है। गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, रुगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा, मधु मुंडा, लखीराम मुंडा, सिगराई मुंडा, दुशासन हजाम, बुधराम लोहार, विमल सिंह मुंडा, जितेंद्र सिंह मुंडा, नागेश्वर नाग, तेज नारायण मुंडा, बलदेव मुंडा, रविंद्र लोहार, सोम मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
