Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के साप्ताहिक बाजार में जरूरतमंदों को बांटे गए छाता, पानी बोतल और नाश्ता

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहाँ तापमान चरम पर पहुँच चुका है, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज खरसावां के साप्ताहिक बाजार में आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां के मीडिया प्रभारी, युवा समाजसेवी नरेंद्र सिजुई के नेतृत्व में जरूरतमंदों को छाता, पानी बोतल और नाश्ता का वितरण किया गया।

नरेंद्र सिजुई ने बताया कि खरसावां का यह बाजार इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है, जहाँ दूर-दराज से लोग खरीदारी करने आते हैं। इनमें बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल होते हैं। भीषण गर्मी के कारण इन लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, नरेंद्र सिजुई व समिति ने यह कदम उठाया ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके और उनका बाजार का अनुभव सुखद हो सके।


उन्होंने कहा, “हमने महसूस किया कि गर्मी के इस मौसम में बाजार में आने वाले लोग, खासकर बुजुर्ग और बच्चे, बहुत परेशानी में रहते हैं। इसलिए हमने छाता, पानी बोतल और नाश्ता का वितरण किया है ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।”
इस कार्यों में आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां एवं आदिवासी उरांव सरना समिति जिलिंगदाह के सदस्यों ने मिलकर छाता और पानी बोतल और नाश्ता वितरण किया गया जिसमें कहा कि इस तरह के छोटी-छोटी सहयोग करके हम सब एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकें
इस पहल की स्थानीय लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के प्रति एक सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण कदम बताया। इस वितरण कार्यक्रम ने लोगों के बीच सामुदायिक भावना और सहयोग की भावना को और मजबूत किया है।
मौके पर शिक्षक सह समाजसेवी अलोक दास, आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष बिरसा महाली, कोषाध्यक्ष सुखराम सोय, सचिव राजेश उरांव, लक्ष्मण हेम्ब्रम, विशु रघु,दिपक बोयपाई, सुनील हेम्ब्रम, मानसिंह बानरा, दलभंगा से सुखलाल मुंडा, रामचन्द्र मुण्डा और खुटपनी से रेगो पूर्ती, अभिषेक पूर्ती, आदिवासी उरांव सरना समिति जिलिंगदाह के अध्यक्ष राकेश उरांव, महेश्वर उरांव, राजकिशोर उरांव, दिपक उरांव, कालिदास उरांव, जितने उरांव, पोडाडीह से प्रिया कर्मा कुचाई से भगवन डंगिल, राजेश गगराई, चाईबासा से अमन कुंकल, दासो समाड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *