Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से नशामुक्त कार्यक्रम पर जागरूकता अभियान का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सरायकेला की ओर से नशामुक्त कार्यक्रम पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भंयकर ग्रसित हो रहे समाज को नशामुक्त करना है। आज यदि समाज में हमें नशामुक्त भारत बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने आप पर नियंत्रण करना, अपने परिवार से ,समाज कल्याण पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

आज के इस समय पर छोटे छोटे बच्चे,युवा-युवती और और बड़े बुजुर्ग भी नशापान पर शमिल हो चुके है। इसका प्रतिकूल असर घर-घर तक असर हो रहा है विनम्रता,विवेकपूर्ण विचारक की कमी आ गई, घरेलु झगड़ा,हिंसा,पत्ति पत्नी की विवाद ,तलाक,खुनी झपड,लूटपाट रंगदारी गौली कांड आदि की प्रोत्साहित मिल रही है। इसलिए आईए हमसब मिलकर एक स्वच्छ सोच और नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य से जड से उखाड कर नशामुक्त भारत बनाना है।इस कार्य पर जिला विधिक सेवा आपका स्वागत करता है।

इस अवसर पर शुभसंदेश की पहल की कामना करते हुए पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने गांव गांव जाकर अपनी इस नशामुक्त कार्यक्रम पर जागरूक अभियान चलाकर अपील कर रहा है।आज इस कार्यक्रम पर शमिल सभी बच्चे,महिला और बडो ने भाग लिया जिसमें उपस्थित हुए बसंती महतो,सुखराम महतो,रोहिणी महतो,राहुल महतो,गणेश महतो,रमणी महतो,अंकित पाणिग्रही,मनसुखभाई महतो आदि के अलावा सभी उपस्थित होकर लाभांवित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *