Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के बेहरासाई स्थित मोदक स्टोर में चोरी, 85 हजार नगद समेत लगभग 2 लाख के सामान की चोरी

खरसावां थाना अंतर्गत बेहरा साई स्थित मोदक स्टोर के किराना दुकान के एस्बेस्टस को तोड़कर चोरों ने 85 हजार नगद समेत लगभग 2 लाख के सामान की चोरी कर ली है मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के बेहरा साही निवासी श्रीधर मोदक खरसावां शहीद पार्क के समीप एक खपरैला और एस्बेस्टस के मकान में मोदक स्टोर किराना दुकान चलते थे देर रात अज्ञात चोर ने दुकान के छप्पर पर चढ़ गए सबसे पहले दुकान के छपर से खपडा हटाया।

इसके बाद एस्बेस्टस तोड़कर दुकान में घुसकर काउंटर से 85 हजार रुपए नगद व लगभग 90 हजार की इलायची 22 हजार का काजू तथा 10 हजार की गणेश और लक्ष्मी जी की सुना मूर्ति सहित 2 लाख के सामान की चोरी कर ली सुबह 10 बजे मलिक श्रीधर मीदक जब दुकान खोलने पहुंची तो दुकान का ताला लगा हुआ था दुकान के छप्पर में खपडा बिखरा हुआ था। श्रीधर मीदक ने दुकान में चोरी होने की लिखित सूचना खरसावां थाना मैं देने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *