Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नशा मुक्ति अभियान एन आई टी के कृष्णापुर वार्ड 10 पर विशेष कार्यक्रम

आज 25/05/24 शनिवार को एन आई टी के कृष्णापुर वार्ड 10 में नशामुक्त कार्यक्रम शिविर का आयोजन कर नालसा एवं झालसा के दिशानिर्देशानुसार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आदरणीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय की अगुवाई पर पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने संदेशवाहक होकर डोर टू डोर कार्यक्रम पर जागरूक अभियान में कुछ नशामुक्त महत्वपूर्ण बाते रखे जो हितकारी है।

सभी नगरवासियों महिलाओं एवं बडों के भी देश के भविष्य और तरक्की के लिए नशा सबसे बड़ी रुकावट है। नशा एक अभिशाप है, पर लोग इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। नशा एक बहुत ही भयंकर गंदगी है, जो की दिन प्रति दिन समाज मे धुए की तरह फैलती जा रही है । नशा करना तो दुर नशा करने के लिए प्रेरित करना भी एक घोर पाप है। नशे से एक घर ही नही अपितु सारा समाज भी खाई मे डुबता नजर आता है जो केवल एक जीव की ही नही बल्कि सारे समाज की बर्बादी है। नशे के कारण लोग दिन प्रति दिन हिंसा, शोषण, बलात्कार,दुर्घटना जैसै अमानवीय कृत्य हो रहे है. इसलिए हमे नशे से दुर करने के लिए उन्हे समझाना चाहिए और नशे के विरूद्ध आवाज उठाना चाहिए जिससे समाज खुशहाल जीवन बिता सकेगा।

आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आईए इसे हमसब एकजुटता प्रयास करें। इस कार्यक्रम पर उपस्थितगण जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के अलावा उपभोक्तागण ने भाग लिया जिसमें अनिला महतो,अनिता महतो,पिंकी महतो,कल्पना महतो,पबिता महतो,मालारानी महतो,तारा देवी,प्रभावती,दयामय पात्र,किनु राम सोरेन,कोदा हांसदा,बुद्धेश्वर प्रधान,भवानी देवी,सादेश्वरी महतो,रिद्धी कर्मकार,कृष्ण कमल महतो,सूरज कुमार महतो, समीर महतो, संजय महतो, तनमय महतो के अलावा सभी लाभांवित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *