Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गरीबी के कारण वंचित ना रह जाए राजनगर की बेटी शोभा महतो, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम में चयन, “लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप ” में लेना है हिस्सा

8 वीं नेशनल मॉडर्न पेंटाथलान महाराष्ट्र “लेजर परचम लहराई है, जिससे उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम में चायनित हुई है जो “लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप “-7 जून 2024 से झेंगझोऊ चाइना में आयोजित होने वाली हैं। शोभा महतो , ग्राम -शोशोमली , थाना – राजनगर के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र की निवासी है एवं अत्यंत गरीब परिवार से हैं।

शोभा कई खेलों में हिस्सा ले चुकी है। इसी वर्ष 15 वां झारखण्ड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त की है। साथ ही 58 वां नेशनल क्रॉस कंट्री गया, बिहार में आयोजित प्रतियोगिता में शोभा महतो महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में 250 प्रतिभागियों में 60वें स्थान पर रही। इस तरह से वे Hapkido coach भी है। कुछ खिलाड़ियों प्रशिक्षण के माध्यम से तथा विभिन्न क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता मे भाग लेकर यहां तक पहुंच पाई हैं।

बहुत ही कम समय में भारतीय टीम में चयन हुआ , परंतु शोभा महतो की पासपोर्ट ना होने के कारण ” लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप ” 07 जून 2024 से झेंगझोऊ चैइना के प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रही है तथा 2 लाख रुपए का व्यवस्था नहीं हो पा रहा है। इतने कम समय में व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जनप्रतिनिधियों एवं सामर्थ्यवान लोगों से उम्मीद और अपील है कि इस गरीब बेटी की मदद करेंगे ताकि अपनी प्रतिभा को निखार सके और उचित मुकाम हासिल करे। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ऐसा ना हो की महज 2 लाख रुपए के लिए एक गरीब बेटी विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने से वंचित रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *