Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Ranchi Crime News: रांची के एक्स्ट्रीम बार में घुसकर डीजे बजानेवाले की हत्या करने का आरोपी बिहार के गया से अरेस्ट

रांची के एक्स्ट्रीम बार में घुसकर डीजे बजानेवाले की हत्या करने का आरोपी बिहार के गया से अरेस्ट कर लिया गया है. रांची पुलिस ने इस बाबत गया पुलिस से संपर्क किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए आग्रह किया था.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एक्स्ट्रीम बार में डीजे ऑपरेटर संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अभिषेक सिंह को बिहार की गया पुलिस ने अलीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद रांची की पुलिस ने गया के एसएसपी आशीष भारती से संपर्क किया था और आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध किया था. इस मामले को एसएसपी आशीष भारती ने गंभीरता से लिया और पूरे जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने को लेकर सभी डीएसपी को निर्देश दिया था

गया के अलीपुर से ऐसे दबोचा गया अभिषेक सिंह
आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया. सोमवार को एसएसपी ने बताया कि इसी क्रम में गया पुलिस की विशेष टीम, अलीपुर थाने की टीम ने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अलीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है.
गया पुलिस के पदाधिकारी व सिपाही होंगे पुरस्कृत
गया के एसएसपी ने बताया है कि आरोपी अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गया जिला पुलिस के पदाधिकारियों व सिपाहियों की त्वरित कार्रवाई को लेकर उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.

संदीप प्रमाणिक की रांची बार में हुई थी हत्या
रांची में एक्सट्रीम बार में घुसकर पश्चिम बंगाल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. युवक इस बार में काम करता था. उसकी पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई है. रात 1:19 बजे पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गयी. चुटिया पुलिस ने घायल अवस्था में संदीप को रिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

The accused of killing a DJ by entering Ranchi’s Extreme Bar has been arrested from Gaya, Bihar. Ranchi Police had contacted Gaya Police in this regard and requested for his arrest.

Ranchi: Abhishek Singh, accused of shooting dead DJ operator Sandeep Pramanik at Extreme Bar in Jharkhand’s capital Ranchi, has been arrested by Bihar’s Gaya Police from Alipore. After the incident, Ranchi police had contacted Gaya SSP Ashish Bharti and requested for cooperation in the arrest of accused Abhishek Singh. SSP Ashish Bharti took this matter seriously and had instructed all the DSPs to run a special vehicle checking campaign in the entire district.

This is how Abhishek Singh was caught from Alipur, Gaya.
A special team was formed for the arrest of accused Abhishek Singh. Police officials of the technical cell were also included in this. On Monday, SSP said that in this sequence, the special team of Gaya Police, Alipur Police Station jointly with Jharkhand Police raided Alipur Police Station area and arrested the accused Abhishek Singh and handed him over to Jharkhand Police for further action. Has been given.
Gaya police officers and constables will be rewarded
Gaya SSP has said that Gaya district police officers and constables will be rewarded for their prompt action in arresting the accused Abhishek Singh.

Sandeep Pramanik was murdered in Ranchi bar.
A youth from West Bengal was shot dead after entering Extreme Bar in Ranchi. The young man used to work in this bar. He has been identified as Sandeep Pramanik alias Sandy DJ. Police were informed about this incident at 1:19 pm. Chutiya police took Sandeep to RIMS in injured condition, where doctors declared him dead.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *