Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमानत के बाद विस्थापित नेता फिर से हुए रेस, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आंदोलन के तहत फिर से स्वर्णरेखा परियोजना भवन चांडिल का किया जायेगा घेराव 

सरायकेला /चांडिल : मंगलवार को चांडिल डेम स्थित नौका विहार परिसर में विस्थापित अधिकार मंच द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि जून माह के दूसरे सप्ताह में अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के आंदोलन का 12वां चरण के तहत विभिन्न मांगों को लेकर पुनर्वास पदाधिकारी का कार्यालय-2 सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल भवन का विभिन्न मांगों को लेकर हजारों विस्थापित साथियों के साथ घेराव किया जाएगा। वहीं श्री महतो ने आगे बताया कि विस्थापितों द्वारा संबन्धित विभागीय कार्यालय में विकास पुस्तिका निर्माण हेतु कागजात जमा किया गया था। जिसके आधार पर विभाग की ओर से विस्थापितों को पत्र भेजा जा रहा है। जिसमें विभाग की ओर से मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। जिसे लेकर विस्थापितों में आक्रोश है। 

आगे मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने जानकारी दी की 5 जुलाई 2023 को स्वर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता के द्वारा दर्ज मामले में चांडिल थाना ने धारा 341, 342, 323, 504, 506, 353,147,149,150,151 जोड़ा था। उक्त मामलो पर न्यायालय ने 17 मई 2024 को संजय कुमार द्विवेदी जमानत स्वीकृत हो गई थी। वहीं मंगलवार को चांडिल अनुमंडल कोर्ट द्वारा उक्त मामले के अभियुक्त राकेश रंजन महतो को जमानत दे दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *