Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के संकोडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कुचाई,संकोडीह में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित,खूंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
कुचाई प्रखंड अंतर्गत संकोडीह में न्यू बॉयज क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया.मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा व विशिष्ट अतिथि के रूप में बंदोलोहर पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू शामिल हुए.

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुदुईया स्टार व तुड़यांग एफसी के बीच खेला गया.जिसमें 1-0 गोल से मुदुईया स्टार की टीम विजेता रही.इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया.इसके बाद विजेता रहे मुदुईया स्टार की टीम को 11500 व उपविजेता रहे तुड़यांग एफसी की टीम को 8 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.वही तीसरे स्थान पर रहे आर एस ब्रदर्स व चौथे स्थान पर रहे अनुष्का स्पोटिंग की टीम को 5500-5500 रूपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा पांचवी स्थान से लेकर 12वीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी.उन्होंने खिलाड़ियों से नशापान से दूर रहने की अपील की.मौके पर बंदोलोहर पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू,बिनित बोदरा,सूरज सवैया ,जितेन लोहार,नाजिर बांकिरा,गोमाय पुरती समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *