Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल-मुरी रेलखंड पर नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर हाईटेंशन तार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 1यात्री की मौत, कई घायल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। सफर कर रहे दो यात्री ओवर हेड लाइन की हाई टेन्सन तार के टूटने से चपेट में आए और गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल यात्री राहुल पटेल हलोल रायबरेली जिसके सर पर गंभीर चोट लगी है बताया जाता है कि घटनास्थल पर थोड़ी देर बाद ही उसके मृत्यु हो गई दूसरा यात्री रमाशंकर चौधरी सरोड़ा के बताए जाते हैं। उनके मुंह के जबड़े के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। बताया गया कि हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई। इससे यात्रियों को तेज झटके लगे। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है। इस बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है।

मालूम हो प्रातः 8:38 मे टाटानगर रेलवे स्टेशन में पांच हूटर बजी इसके साथ ही टाटानगर मेडिकल टीम ए आर एम ई कोच के साथ घटना स्थल पहुचे ।चपेट में आए दोनों यात्री A1 कोच के गेटके सामने खड़े होकर सफर कर रहे थे चुकी उनकी सीट कंफर्म नहीं थी । ओ एच ई विभाग द्वारा मरम्मत कार्य पूर्ण कर अवागमन सामान्य कर दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *