आज का इतिहास : नेपाली राजपरिवार का दिल दहलाने वाला हत्याकांड, प्रिंस ने राजा-रानी समेत राजपरिवार के 9 लोगों की हत्या की
नयी दिल्ली : नेपाली राजपरिवार का दिल दहलाने वाला हत्याकांड, प्रिंस ने राजा-रानी समेत राजपरिवार के 9 लोगों की हत्या की|

राजपरिवार के मरने वालों में दीपेंद्र के पिता राजा बीरेंद्र, माता रानी ऐश्वर्या और शाही परिवार के 7 अन्य सदस्य शामिल थे। परिवार के लोगों की हत्या के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली थी।
1 जून की रात राजमहल में एक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही मौजूद थे। इसी बीच नशे में धुत प्रिंस दीपेंद्र कमरे से बाहर आए और भोज में आए एक मेहमान से लड़ाई करने लगे। परिवार वालों ने बीच-बचाव करते हुए दीपेंद्र को अपने कमरे में भेज दिया। परिवार वालों को लगा कि दीपेंद्र कमरे में जाकर शांत हो जाएंगे, लेकिन अगले ही पल दीपेंद्र अपने साथ 3 बंदूकें लेकर कमरे से बाहर आए।
इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता दीपेंद्र ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और कुछ ही मिनटों में अपने ही परिवार के 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पूरे हत्याकांड के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली। इस नृशंस हत्याकांड के बाद दीपेंद्र तीन दिन कोमा में रहे और 4 जून को उनकी मौत हो गई।
माना जाता है कि नेपाल के प्रिंस दीपेंद्र ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं करने की नाराजगी की वजह से अपने परिवार के 9 लोगों को गोली मार दी थी
माना जाता है कि नेपाल के प्रिंस दीपेंद्र ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं करने की नाराजगी की वजह से अपने परिवार के 9 लोगों को गोली मार दी थी
पसंद की लड़की से शादी न होने के लिए चलाई थी गोली?
प्रिंस दीपेंद्र ने इंग्लैंड के एटन कॉलेज से पढ़ाई की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात नेपाली नेता शमशेर जंग बहादुर राणा की बेटी देवयानी से हुई। कहा जाता है कि इंग्लैंड में ही दीपेंद्र और देवयानी एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी करना चाहते थे, लेकिन राजपरिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।
महारानी चाहती थीं कि दीपेंद्र की शादी शाही परिवार में हो। जब दीपेंद्र ने अपनी पसंद से यानी देवयानी से शादी करने के लिए कहा तो महारानी नाराज हो गईं और साफ मना कर दिया। एक तरफ शादी को लेकर राजपरिवार और दीपेंद्र में दूरियां बढ़ने लगीं तो वहीं दूसरी ओर राजपरिवार से जुड़े फैसलों में भी दीपेंद्र की भागीदारी कम होने लगी। इससे दीपेंद्र की नाराजगी बढ़ने लगी जिसका अंजाम हत्याकांड के रूप में सामने आया।
थॉमस अल्वा एडिसन को मिला था पहला पेटेंट
महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन को अपना पहला पेटेंट 1 जून 1869 को इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर के लिए मिला था। ये उनके साइंटिफिक करियर का पहला पेटेंट था। इस समय एडिसन की उम्र केवल 22 साल थी। इससे कुछ समय पहले ही उन्हें टेलीग्राफ ऑपेरटर की नौकरी से निकाला गया था। एडिसन अपने लिए कुछ काम की तलाश में थे तभी उन्होंने अखबारों में पढ़ा कि न्यूयॉर्क की स्टेट लेजिस्लेटर और वॉशिंगटन की सिटी काउंसिल के चुनावों के लिए ऑटोमैटिक बैलेट मशीन की तलाश की जा रही है। बस फिर क्या था, एडिसन काम पर लग गए।
पूरी दुनिया उन्हें इलेक्ट्रिक बल्ब के आविष्कार के लिए जानती है, लेकिन एडिसन मल्टी टैलेंटेड इंसान थे। फोनोग्राफ, कैमरा, टेलीफोन से लेकर बैटरी तक उन्हीं की देन है। 18 अक्टूबर 1931 को जब उनका निधन हुआ तब उनके नाम 1093 पेटेंट रजिस्टर्ड थे।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नरगिस का जन्म
आज ही के दिन 1929 में एक्ट्रेस नरगिस का जन्म हुआ था। महज 6 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकर उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। 40 और 60 के दशक के दौरान नरगिस ने राज कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया।
1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ नरगिस के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद नरगिस ने सुनील दत्त को अपना जीवन साथी चुन लिया।
शादी के बाद नरगिस ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। 1967 में आई फिल्म ‘रात और दिन’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पहली बार था जब किसी अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। वे राज्यसभा सदस्य भी रहीं और भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा। कैंसर की वजह से नरगिस की 3 मई 1981 को मौत हो गई थी।
मर्लिन मुनरो का जन्म
आज ही के दिन1926 में हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का जन्म हुआ था। अनाथ आश्रम में पली-बढ़ी मर्लिन ने अपने पड़ोसी जेम्स डोगर्टी से शादी कर ली लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं और दोनों अलग हो गए।
इसके बाद मर्लिन कैलिफोर्निया में एक कारखाने में नौकरी करने लगीं। उस वक्त फोटोग्राफर, डेविड कोनोवर कारखानों में काम करने वाली महिलाओं का काम दिखाने के लिए कुछ शूट कर रहे थे। वे मर्लिन की सुंदरता से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी कई तस्वीरों में उनका चेहरा इस्तेमाल किया। यहीं मर्लिन को अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला। इसके बाद मर्लिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा लेकिन मर्लिन का वैवाहिक जीवन खासा सफल नहीं हो पाया। उन्होंने 3 शादियां कीं लेकिन तीनों असफल रहीं।
सिर्फ 36 साल की उम्र में मुनरो अपने बेडरूम में मृत अवस्था में पाई गई थीं। उनकी मौत की वजह को लेकर अलग-अलग थ्योरी दी जाती हैं। ड्रग्स के ओवरडोज से लेकर हत्या और आत्महत्या तक को उनकी मौत की वजह बताया जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में 1 जून को हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
2017: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर किया।
2009: एयर फ्रांस का एक विमान अटलांटिक महासागर में क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 228 यात्रियों की मौत हो गई।
2008: आईपीएल के पहले संस्करण के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
1996: एच डी देवगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री बने।
1980: CNN ने आज ही के दिन से 24 घंटे समाचारों का प्रसारण शुरू किया।
1930: भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955: अस्पृश्यता निरोधक कानून अस्तित्व में आया।

New Delhi: Heart-wrenching murder of Nepali royal family, Prince killed 9 members of the royal family including the king and queen.
Those killed in the royal family included Deependra’s father King Birendra, mother Queen Aishwarya and 7 other members of the royal family. After killing the family members, Deependra also shot himself.
On the night of 1 June, a banquet was organized in the palace, in which only a few selected guests were present. Meanwhile, drunk Prince Deependra came out of the room and started fighting with a guest at the banquet. The family members intervened and sent Dipendra to his room. The family members thought that Deependra would calm down after going inside the room, but the next moment Deependra came out of the room carrying 3 guns with him.
Before anyone could understand anything, Deependra started firing indiscriminately with the gun and within a few minutes killed 9 people of his own family. After the entire massacre, Deependra also shot himself. After this brutal murder, Deependra remained in a coma for three days and died on June 4.
Nepal’s Prince Dipendra is believed to have shot 9 members of his family out of anger over not marrying the girl of his choice.
Nepal’s Prince Dipendra is believed to have shot 9 members of his family out of anger over not marrying the girl of his choice.
Had you fired a bullet because you were not able to marry the girl of your choice?
Prince Dipendra studied at Eton College, England. During this time he met Devyani, daughter of Nepali leader Shamsher Jang Bahadur Rana. It is said that it was in England that Deependra and Devyani fell in love with each other and wanted to get married, but the royal family was against this relationship.

The Queen wanted Dipendra to marry into the royal family. When Deependra asked to marry Devyani of his choice, the queen got angry and flatly refused. On one hand, the distance between the royal family and Deependra started increasing regarding marriage, while on the other hand, Deependra’s participation in the decisions related to the royal family also started decreasing. Due to this, Deependra’s resentment started increasing, which resulted in a murder.
Thomas Alva Edison got the first patent
The great scientist Thomas Alva Edison received his first patent on June 1, 1869, for an electric vote recorder. This was the first patent of his scientific career. At this time Edison was only 22 years old. Shortly before this, he was fired from the job of telegraph operator. Edison was looking for some work for himself when he read in the newspapers that an automatic ballot machine was being searched for the elections of the State Legislature of New York and the City Council of Washington. Just then, Edison got to work.
The whole world knows him for the invention of the electric bulb, but Edison was a multi-talented person. From phonograph, camera, telephone to battery, everything is his contribution. When he died on 18 October 1931, 1093 patents were registered in his name.
Birth of Bollywood actress Nargis
Actress Nargis was born on this day in 1929. At the age of just 6, he entered films as a child artiste. Nargis worked in many films with Raj Kapoor during the 40s and 60s.
The film ‘Mother India’ released in 1957 proved to be a milestone in Nargis’s film career. She was given the Filmfare Award for Best Actress for this film. Sunil Dutt saved Nargis from fire during the shooting of this film. It is said that after this incident, Nargis chose Sunil Dutt as her life partner.

After marriage, Nargis reduced her work in films. He was awarded the National Award for the 1967 film ‘Raat Aur Din’. This was the first time that an actress was given a National Award. She was also a Rajya Sabha member and the Government of India also honored her with the Padma Shri award. Nargis died on 3 May 1981 due to cancer.
birth of marilyn monroe
On this day in 1926, Hollywood actress Marilyn Monroe was born. Marilyn, who grew up in an orphanage, married her neighbor James Dougherty, but their relationship did not last long and they separated.
After this, Marilyn started working in a factory in California. At that time, photographer David Conover was shooting something to show the work of women working in factories. He was deeply impressed by Marilyn’s beauty and used her face in many of his photographs. It was here that Marilyn got her first big break. After this, Marilyn did not look back but Marilyn’s married life was not very successful. He married three times but all three were unsuccessful.
At the age of just 36, Monroe was found dead in her bedroom. Different theories are given regarding the cause of his death. The reasons for his death are said to range from drug overdose to murder and suicide.
Other important events that happened on June 1 in the history of the country and the world
2017: US President Donald Trump pulled America out of the Paris Climate Agreement.
2009: An Air France plane crashes into the Atlantic Ocean. All 228 passengers on board the plane died.
2008: Rajasthan Royals defeated Chennai Super Kings in the final of the first edition of IPL.
1996: HD Deve Gowda became the Prime Minister of India.
1980: CNN began broadcasting 24-hour news from this day.
1930: India’s first deluxe train, Deccan Queen, was introduced between Bombay VT and Pune.
1955: Anti-untouchability law came into force.

