Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तीसरी बार NDA सरकार के आम कार्यकाल की उम्मीद से बाजार का मार्केट कैप 12.48 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गया है।

“एग्जिट पोल में भाजपा-नीत-एनडीए को भारी बहुमत की उम्मीद है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिल सकता है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आने हैं। इस अपेक्षा के साथ, सेंसेक्स के सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद है।”

Market Cap: 18वीं लोकसभा के लिए समाप्त हुए आखिरी चरण के मतदान के बाद 1 जून 2024 को जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजे में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की वापसी की उम्मीद में सोमवार को शेयर बाजार अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड हाई से कारोबार की शुरुआत किए जाने की वजह से निवेशकों को भरपूर लाभ हुआ. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की आमदनी 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 फीसदी उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. शेयरों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप सुबह के कारोबार के दौरान 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

पावर ग्रिड और एनटीपीसी को सबसे अधिक फायदा

कई एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को सामने आएंगे. एग्जिट पोल के नतीजों से सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई. पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया.

शेयर बाजार में लिवाली

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

“The BJP-led NDA is expected to get a huge majority in the exit polls, which may give Prime Minister Narendra Modi an opportunity to come to power for the third time. The results of the Lok Sabha elections are due on June 4, 2024. With this expectation, the Sensex Shares of all 30 companies are expected to rise.”

Market Cap: The stock market traded at its all-time high on Monday in anticipation of the return of the BJP-led National Democratic Alliance (NDA) government in the results of the exit poll released on June 1, 2024 after the last phase of voting for the 18th Lok Sabha ended. doing. Investors got huge profits as Sensex-Nifty started trading from record high in early trading. According to media reports, investors’ income increased by Rs 12.48 lakh crore in the initial trading itself.

Sensex reaches all-time high

According to media reports, BSE’s 30-share index Sensex jumped 2,777.58 points or 3.75 percent in early trade to reach a record level of 76,738.89 points. Following the huge rise in shares, the market cap of BSE listed companies increased by Rs 12,48,952.68 crore during morning trade to reach an all-time high of Rs 4,24,61,833.82 crore.

Power Grid and NTPC benefit the most

Many exit polls have predicted that the BJP-led NDA will get an overwhelming majority in the Lok Sabha elections and Prime Minister Narendra Modi will become the Prime Minister for the third consecutive time. The results of the Lok Sabha elections will be revealed on June 4, 2024. Shares of all 30 Sensex listed companies rose due to the exit poll results. Shares of Power Grid, NTPC, Larsen & Toubro, State Bank of India, Axis Bank, IndusInd Bank, ICICI Bank and Mahindra & Mahindra rose the most. .

buying in stock market

In Asian markets, South Korea’s Kospi, Hong Kong’s Hang Seng and Japan’s Nikkei were in profit, while China’s Shanghai Composite was in loss. American markets closed with a positive trend on Friday. According to stock market data, foreign institutional investors (FIIs) remained buyers in the capital market on Friday and bought shares worth a net Rs 1,613.24 crore.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *