सरायकेला नगर क्षेत्र में पानी व बिजली की आपूर्ति को लेकर होगा आंदोलन : मनोज चौधरी (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत)
सरायकेला नगर क्षेत्र में बिजली पानी की आपूर्ति के लिए जोरदार आंदोलन की तैयारी की जा रही है। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने इस संबंध में उपायुक्त के लिखित पत्र में अवगत कराया है उन्होंने उपायुक्त से संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

मनोज चौधरी ने कहा है कि जिला प्रशासन व बिजली विभाग से अनुरोध है कि मानसून आने वाला है उससे पहले निबधि बिजली आपूर्ति हेतु सर्विस लाइन और मेनलाइन के बगल में मेंटेनेंस का काम करते हुए पेड़ और पेड़ के टहनियों की कटाई अविलंब कराई जाए एव वैकल्पिक उपयोग के लिए (चाईबासा, राज खरसावां, ओर उलीझारी) लाइनों को दुरुस्त किया जाए।
4 जून तक आदर्श आचार संहिता है और बिजली पानी की यदि यही व्यवस्था बनी रही तो उसके बाद जोरदार आंदोलन होगा उन्होंने कहा कि बिजली पानी के बिना सरायकेला नगर क्षेत्र के लोगों की काफी परेशानी हो रही है पिछले 24 घंटे से लोगों को पानी और बिजली नहीं मिल पाई है।
