झारखन्ड राज्य प्रथामिक शिक्षक संघ ने वरीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल के असामयिक निधन परकिया शोक व्यक्त
पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम के वरीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल सर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे कराईकेला पंचायत के बरडीह गांव निवासी चिंगीदा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे,वे संगठन के प्रति समर्पित व प्रतिबद्ध शिक्षकों के प्रतिनिधि थे। बहुआयामी प्रतिभा के धनी मंडल सर बंदगांव प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में जिला के वरीय उपाध्यक्ष थे, वे शिक्षकों के मुखर आवाज थे सौम्य व्यक्तित्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू शिक्षक प्रतिनिधि थे।

उनके निधन से प्रखंड व जिला में शोक की लहर व्याप्त है, हमने सामाजिक जीवन के महत्वपूर्ण व कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। उनका निधन झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है आज मंडल सर हमारे बीच नही रहे ,किंतु हम हमेशा आदर से मंडल सर को याद करेंगे। इस दुख की घड़ी में झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिम सिंहभूम की ओर से उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

जिला अध्यक्ष सपन साहू ने कहा दिलीप जी का जाना मेरा निजी क्षति है कारण जब भी यूनियन के बैठकी में बुलाया जाता सारा काम छोड़ चले आते, उनका संगठन के प्रति अपार समर्पण रहा।
उनके पीछे पत्नी के साथ साथ दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए। पिछले दिनों चिकित्सीय सहयोग हेतू प्रखण्ड, जिला तथा राज्य के शिक्षक साथियो से बढ़चढ़ कर सहयोग किया गया था।
आज पुरे राज्य में शिक्षको में शोक का लहर है।
