Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान

World Environment Day
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का थीम है -‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ (Land Restoration, Desertification And Drought Resilience). इसका फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित कर किया गया है.

झालसा के दिशानिर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव महोदय के मार्गदर्शन पर एन आई टी आदित्यपुर के पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने गांव, कस्बा में जाकर सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था. पर्यावरण में दिन-प्रतिदिन जो क्षति हो रही है, उसे रोकने के लिए जागरूक करना था. पर्यावरण में समुद्री प्रदूषण, जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग जैसे अहम मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है.

बता दें कि इन सालों में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए कई मुख्य कदम उठाए गए है. आईए हम सब मिलकर शपथ लेते हैं पहल खुद करे और दूसरे को भी प्रेरित करें। इस मौके पर राहुल महतो को छोटा सा नन्हा 🌱 पौधा देकर विधिक कार्यक्रम को सफल बनाया गया साथ में पर्यावरण रक्षक सहिया साथी बसंती महतो भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *