Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या,घर के कमरे में मिला दोनों का शव,इलाके में सनसनी फैल गई,पुलिस जांच में जुटी है*

बिहार के आरा में अपराधियों बेखौफ होकर हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया है।डबल मर्डर से सनसनी फैली है।नवादा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी।। धारदार हथियार से दोनों की हत्या की आशंका है।घर के अंदर ही दोनों का शव मिला है प्रोफेसर दंपति की हत्या से सोमवार देर रात पूरे शहर में सनसनी मच गयी।आरा में प्रोफेसर रहे महेंद्र सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा की धादार हथियार से हत्या कर दी गयी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों को पहले बेरहमी से पीटा गया और उसके बाद हत्या कर दी गयी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले की है। जहां वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय में राजनीतिशास्त्र के पूर्व एचओडी की हत्या कर दी गयी।मृतक महेंद्र सिंह डीन भी रह चुके थे और कुछ साल पहले रिटायर हो गये थे। वहीं उनकी पत्नी भी मनोविज्ञान की प्रोफेसर थीं और रिटायर कर चुकी थी। प्रोफेसर का शव डायनिंग रूम जबकि उनकी पत्नी का शव बेडरूम से बरामद किया गया खून के धब्बों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह या दिन में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *