Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अनेक खबरे

पएम आवास योजना का बजट 66% बढ़ा, रेलवे को मिला 2.4 लाख करोड़ का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा. भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद स्थापित मौजूदा 157 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे. विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके

————————

भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर, और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही. NIRMALA

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर, और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है. कोविड महामारी के दौरान, हमने यह सुनिश्चित किया कि 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना के साथ कोई भी भूखा न सोए. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस समय में, भारत की G20 अध्यक्षता हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में अपने देश की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर देती है. 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है. प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है. इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की 7 प्रमुख प्राथमिकताएं – समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र गिनाईं. उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत को एक चमकते सितारे के रूप में मान्यता दी है, चालू वित्त वर्ष के लिए हमारी आर्थिक वृद्धि 7.0% अनुमानित है, यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है. निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की प्रस्तुति के दौरान कहा, ‘पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारे विजन में प्रौद्योगिकी संचालित और ज्ञान आधारित मजबूत सार्वजनिक वित्त और एक मजबूत वित्तीय अर्थव्यवस्था शामिल है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के माध्यम से ‘जनभागीदारी’ आवश्यक है.

————————

गरीबों की मुफ्त अनाज की योजना एक साल बढ़ी, एकलव्य स्कूलों के लिए 38,800 टीचर भर्ती होंगे

कोविड महामारी के दौरान हमने यह निश्चित किया कि कोई भूखा न सोए। हमने 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 28 महीने तक मुफ्त राशन दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

 प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई

2014 से ही सरकार की कोशिश लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना और क्वालिटी देना रहा है। प्रतिव्यक्ति आय 1.97 लाख यानी दोगुने से ज्यादा हो गई है। दुनिया भारत को चमकदार सितारे की तरह देख रही है। ग्लोबल स्लोडाउन के चलते हमारी विकास दर 7% रही है। बाकी देशों की तुलना में सबसे मजबूत है।

————————

डिजिटल पुस्तकालय, टीचरों की भर्ती

बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। अगले 3 साल में 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे। इसके तहत 3.5 लाख आदिवासी छात्रों को फायदा मिलेगा। 2014 से मौजूद 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे।

————————

सीतारमण का बजट भाषण, रेलवे का होगा कायापलट, PAN को लेकर भी बड़ी घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के आम बजट को पेश करना शुरू किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने की कैबिनेट मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद वे संसद पहुंच गई हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी।

अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।

————————

बजट:अब 7 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, टैक्स स्लैब्स भी 6 से घटकर 5

7 लाख तक की इनकम पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह मिडिल क्लास के लिए सबसे अहम चीज है। इनकम टैक्स की स्लैब भी घटा दी गई हैं। इन्हें अब 6 से 5 कर दिया गया है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश कर रही हैं। कृषि, शिक्षा, गरीबों के लिए अहम ऐलान किए गए। सुधार के गंभीर कदमों का जिक्र किया और इस दौरान एक मजेदार लम्हा भी आया।

स्क्रैप पॉलिसी का जिक्र कर रही थीं। पहले कहा- ओल्ड पॉलिटिकल व्हीकल हटाए जाएंगे… फिर बोलीं- सॉरी…सॉरी, ओल्ड पॉल्यूटेड व्हीकल्स को हटाएंगे।

————————

सीनियर सिटीजन्स के लिए सेविंग्स एकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए की जाएगी।

————————

रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 50 नए एयरपोर्ट, हेलिपैड, वाटर एरो ड्रोन, एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड्स का विकास किया जाएगा।

————————

MSME को सपोर्ट

कोरोना से प्रभावित हुए छोटे और मझोले उद्योगों को राहत दी जाएगी। विवादों के निपटारे के लिए स्वैच्छिक समाधान योजना लाई जाएगी। लंबी प्रोसेस के बिना ही विवाद सुलझ सकेंगे। व्यवसायों के लिए PAN नंबर का इस्तेमाल सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए पर्याप्त होगा। MSME को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इससे उन्हें दो लाख करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा कोलेटरल फ्री क्रेडिट मिल सकेगा। यह स्कीम 1 अप्रैल 2023 से ही लागू होगी।

————————

आदिवासियों के लिए

पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा। इससे PBTG बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। 15 हजार करोड़ दिए जाएंगे।

————————

कृषि और स्टार्टअप्स

युवाओं के कृषि स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए एग्रीकल्चर फंड की स्थापना की जाएगी। अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद की जाएगी। इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाए जाएंगे।

————————

 युवा और रोजगार

स्टार्टअप्स और शिक्षण संस्थानों के इनोवेशन और रिसर्च को सामने लाने के लिए नेशनल डेटा गर्वर्नेंस पॉलिसी लाई जाएगी। इससे महत्वपूर्ण डेटा तक सबकी पहुंच आसान बनेगी। युवा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार हो सकें, इसके लिए अलग-अलग राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का चौथा फेज लॉन्च किया जाएगा।

————————

5G को बूस्ट

5G सर्विस पर चलने वाले ऐप डेवलप करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में 100 लैब बनाई जाएंगी। इन लैब्स के जरिए नए अवसर, बिजनेस मॉडल और रोजगार की संभावनाएं बनेंगी। इन लैब्स में स्मार्ट क्लासरूम, प्रिसाइजन फार्मिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हेल्थकेयर जैसे फील्ड्स के लिए ऐप्स तैयार होंगे।

————————

बजट के सप्तर्षि, वित्त मंत्री ने बताया क्या है सप्तर्षि

वित्त मत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के सात आधार बताए। इन्हें सप्तर्षि कहा गया है। 1. समावेशी विकास, 2. वंचितों को वरीयता, 3. बुनियादी ढांचे और निवेश, 4. क्षमता विस्तार 5. हरित विकास, 6. युवा शक्ति, 7. वित्तीय क्षेत्र।

वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल का विजन तकनीक संचालित और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। इसके लिए सरकारी फंडिंग और वित्तीय क्षेत्र से मदद ली जाएगी। इस ‘जनभागीदारी’ के लिए ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ अनिवार्य है।

————————

 क्या महंगा हुआ

सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। इसी के साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी , कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लैंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लेटिनम महंगा होगा।

————————

वरिष्ठ नागरिकों के लिए

सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।

————————

नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा

नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे को बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी

————————

 राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

————————

PAN होगा पहचान पत्र

PAN को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

————————

 रेलवे का कायापलट होगा

वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। कई नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

————————

57 नए नर्सिंग कॉलेजों की घोषणा की

वित्त मंत्री ने 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा की।

————————

परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

[2/1, 12:52] प्रेस हिन्दुस्तान मधु बाबू: कृषि कर्ज लक्ष्य 20 लाख करोड़ किया जाएगा

 सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा

————————

पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं।

[2/1, 13:03] प्रेस हिन्दुस्तान मधु बाबू: दरअसलस, अब तक नए और पुराने टैक्‍स स्‍लैब में रिबेट यानी छूट की सीमा 5 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है. यानी अब आपकी 7 लाख रुपये की तक की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. इसके अलावा, टैक्स पर छूट की सीमा भी बढ़ाकर तीन लाख रुपए तक कर दी गई है. इससे पहले 2.5 लाख तक सीधी छूट थी. मगर अब इसे 50 हजार बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया गया है.

————————

अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब

0 से तीन लाख तक की आय पर 0 फीसदी

3 से 6 लाख तक की आय पर 5 फीसदी

6 से 9 लाख तक की आय पर 10 फीसदी

9 से 12 लाख तक की आय पर 15 फीसदी

12 से 15 लाख तक की आय पर 20 फीसदी

15 लाख से ज्यादा की आय पर 30 फीसदी

————————

BREAKING÷आग कांड पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, गुरुवार को होगी मामले की सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद के आशीर्वाद टावर में हुई अग्निकांड पर संज्ञान लिया है. अदालत इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी करेगा. झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है. बता दें कि इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गयी है.

बता दें कि मंगलवार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के बगल में स्थित आशीर्वाद टावर में मंगलवार की देर शाम आग लग गयी. इस अगलगी में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग झुलस गए. मरने वालों में 9 महिला, 3 बच्चे समेत 14 लोग शाम‍िल हैं

————————

 Budget 2023 highlights÷

 The Budget for 2023-24 kept its focus on expanding Capex showing that the Modi government’s priorities are building roads, highways, and railway lines. The middle class has been given some relief in terms of tweaks in the new income tax regime clearly pointing out that the government wants a shift towards the new regime from the older one. The FM stuck to the fiscal deficit roadmap in the Budget with a target of 5.9% in FY 24 and adhering to the target for the current year. This is a positive considering a bloated deficit will have caused worries about finding the gap

————————

Budget 2023 Highlights

– The government announced an 11% hike in agriculture credit target to Rs 20 lakh crore for next fiscal year.

– The government has also announced to provide a 2% interest subsidy to ensure farmers get short-term loans of up to Rs 3 lakh at effective rate of 7% per annum.

– The RBI has decided to raise the limit for collateral-free agriculture loans from the previous ampunt of Rs 1 lakh to Rs 1.6 lakh

————————

 Cheaper and Expensive

– What is cheaper?

Aero planes and other aircrafts; Gold (including gold plated with platinum) unwrought or in semi-manufactured forms, or in powder form; Base metals or silver, clad with gold, not further worked than semimanufactured; New or retreaded pneumatic tyres, of rubber, of a kind used on aircraft of heading; Platinum, unwrought or in semimanufactured form, or in powder form; Waste and scrap of precious metal or of metal clad with precious metal; several aquaculture inputs; Some TV, camera parts.

– Which imports are more expensive

Vehicle (including electric vehicles); Silver Dore; Naphtha; styrene, Vinyl Chloride Monomer, Compounded Rubber, Articles of precious metals, Imitation Jewellery, Electric Kitchen Chimney, Bicycles, Toys and parts of toys (other than parts of electronic toys)

————————

*बजट 2023 की बड़ी घोषणाएं*

*7 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स*

5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख किया गया.

नए टैक्स सिस्टम में 7 की बजाय 5 स्लैब होंगे.

सोना, चांदी, प्लेटिनम और हीरा महंगा.

सिगरेट पीना भी भी महंगी.

विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी.

देसी किचन चिमनी महंगी.

मोबाइल फोन, कैमरा लैंस, एलईडी टीवी सस्ते.

इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे.

बैटरी पर आयात शुल्क घटेगा.

डिजिटल लेन देन 76% बढ़े हैं.

देखो अपना देश योजना की शुरुआत की गई है.

यूनिटी मॉल का निर्माण किया जाएगा.

खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे.

पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च की गई.

युवाओं को ग्लोबल स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी

MSME के लिए ब्याज में 1 फीसदी की छूट

युवाओं को ग्लोबल स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी

वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए ज्यादा फंड दिया जाएगा

सरकार रेलवे में निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करेगी, रेलवे में प्रायवेट प्लेयर्स की होगी एंट्री.

देश में हर आदमी हवाई सफर करे, इसके लिए सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी, पूरे देश में 50 और एयरपोर्ट बनेंगे.

एविएशन सेक्टर को बहुत बड़ा बूस्ट देने की सरकार की घोषणा, देश का एविएशन सेक्टर दुनिया के लिए ग्रोथ का मार्केट बनेगा.

जेल में बंद गरीबों की जमानत में मददशोध के लिए नई राष्ट्रीय डाटा शासन नीति.

बैंकिंग सिस्टम में भी होगा बड़ा सुधार, आसन होगी KYC प्रोसेस.

पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड को मान्यतादेश कोरोना के बाद अपनी आर्थिक विकास दर तेज बनाए रखेगा. इस वर्ष 7% विकास दर की उम्मीद.

रेलवे की नई परियोजनाओँ के लिए 75 हजार करोड़, रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए के बजट की घोषणा.

पीएम आवास योजना के खर्च में 66 फीसदी का इज़ाफा.

पीएम आवास योजना के लिए 79 हज़ार करोड़ का फंड.

लॉजिस्टिक में 75 हज़ार करोड़ का निवेश.

देश के आदिवासी बहुल राज्यों में आदिवासियों के विकास पर 15 हज़ार करोड़.

पीवीजीटी पर 15 साल में 3 साल में 15 हजार करोड़ खर्च होंगे.

वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा-एकलव्य स्कूलों के लिए होगी 38,800 शिक्षकों की नियुक्ति.

डिजीटल लाइब्रेरी की नई राष्ट्रीय योजना. अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्टता संस्थान.

स्वास्थ्य: देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे.

दवाओं में रिसर्च के लिए नया कार्यक्रम शुरु होगा.

2047 तक सिकल सेल एनीमिया के खात्मे के लिए मिशन.

मल टैंकों और मैन होल की सफाई अब मशीन से होगी.

पशु पालन डेयरी मत्स्यपालन के लिए 20 लाख करोड़ तक बढेगा कृषि ऋण.

6000 करोड़ के साथ पीएम मत्स्य संपदा योजना में निवेश.

कॉपरेटिव इकॉनोमिक मॉडल पर जोर.

कृषि वर्धक निधि को लेकर बड़ा ऐलान. एग्री स्टार्ट अप्स खोलने कृषि वर्धक नीति शुरु की जाएगी*

————————

 🌺 Highlights of *Union Budget 2023-24*.

*General*

1. EPFO Numbers doubled to 27 crores

2. Agriculture accelerator fund to boost startup in Agri sector. Special scheme to boost fisheries

3. 38,800 teachers will be employed in 3.5 lakh Eklavya tribal school.

4. Capital outlay of Rs. 2.40 lakh crore for Railways.

5. 50 New Airports and Heliports to be made.

6. Rs. 10,000 crore for urban infra fund every year

7. Rs. 75,000 crore for 100 transport infra projects

8. 3 Centers of Excellence for “Artificial Intelligence” will be set up.

9. KYC procedure to be simplified. PAN to be come common business identifier.

10. Scope of Digi locker to be increased.

11. More than 39,000 compliances reduced. Jan Vishwas Bill to amend 42 laws

12. Rs. 35,000 crore for Energy transmission

13. 10,000 bio input research centers to be set up.

14. 30 Skill India International centers to be set up.

15. NFIR (National Financial Information Registry) to be launched for financial strategy.

16. Reducing cost of MSME Credit by 1%. Infusion of Rs. 9,000 crore in corpus for MSME credit.

17. ‘Mahila Samman Bachat Scheme’ for Women for Rs. 2,00,000 @ 7.5%

18. SCSS enhanced from 15 lakh to 30 Lakh.

*Direct and Indirect tax*

1. Promote domestic manufacturing and exports.

2. Tax exemption on Capital Goods and Lithium batteries.

3. Mobiles, camera lenses to become cheaper.

4. Gold, Silver & Diamonds, cigarettes, imported rubber to get expensive.

5. Enhanced limit for 3 crore and 75 lakhs for presumptive taxation.

6. Higher TDS limit of RS. 3 cr for Cooperatives

7. New IT Return Form for easier filing .

8. 100 Joint Commissioners to be appointed for disposal of small appeals.

9. TDS reduced on EPF withdrawal

10. Section 54 and 54F to be amended.

11. Rebate limit increased to 7 lakh in new tax regime.

12. Number of slabs reduced from 7 to 5 in new tax regime.

13. Only 5% tax on Individual’s Annual income of 9,00,000 only to pay Rs. 45,000 as tax.

14. Salaried class and pensioner: Standard Deduction increased

15. Highest tax rate 42.74 % reduced

16. Propose to reduced Higher surcharge rate from 37 % to 25% in new tax regime.

17. Leave Encashment: Limit increased from Rs. 3,00,000 to Rs. 25,00,000.

÷÷÷÷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *