Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बट सावित्री की पूजा संपन्न

जमशेदपुर : वट सावित्री पूजा में महिलायें बरगद के पेड़ के नीचे व्रत रखकर पूजा अर्चना की।वहीं सुहाग की लम्बी उम्र की कामना भी की। वहीं जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बट सावित्री की पूजा महिलाएं आज बरगद के पेड़ के नीचे विधि विधान से कर रही है, वहीं पति की लम्बी उम्र और रक्षा की कामनायें की है। ऐसी मान्यता है की वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ पर गाय का शुद्ध दूध में मिलाकर चढ़ाने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

ऐसा कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में भगवान विष्णु, शिवजी और ब्रह्मदेव का वास होता है। ऐसे में अगर बरगद के पेड़ की पूजा विधि अनुसार की जाए, तो जीवन की सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं, क्योंकि यह वृक्ष साक्षात ईश्वर का प्रतीक माना जाता है।… इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखकर बरगद की पूजा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *