Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

PMI: सर्विस सेक्टर की विकास दर 5 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची

PMI: एचएसबीसी की वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा कि मई में कच्चे माल और श्रम की लागत बढ़ने से लागत का दबाव बढ़ गया। कंपनियां इन बढ़ी हुई लागतों का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों पर डाल पाईं।

PMI: कड़ी प्रतिस्पर्धा, मूल्य दबाव और भीषण गर्मी के चलते मई में भारत के सर्विस सेक्टर की वृद्धि दर पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए ठेकों में एक दशक की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विस पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मई में गिरकर 60.2 पर आ गया, जो पिछले साल दिसंबर के बाद से सबसे निचला स्तर है। अप्रैल में यह 60.8 था।

सर्विस सेक्टर ने उत्पादन वृद्धि को दिया बल

प्राइस मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) को आसान शब्दरों में समझें, तो पीएमआई 50 से ऊपर अंक रहने का मतलब गतिविधियों में विस्तार से है और यह यदि 50 से कम अंक रहता है, तो फिर इसका संकुचन माना जाता है. अब मई के आंकड़ों में यह बात निकलकर सामने आई कि नए व्यवसाय में मजबूत वृद्धि ने भारत के सर्विस सेक्टर ने अर्थव्यवस्था में उत्पादन वृद्धि को बल देना जारी रखा है.

कारोबारी भरोसे में बढ़ोतरी दर्ज

पीएमआई सर्वेक्षण के अनुसार, एक और सकारात्मक बात यह रही कि कारोबारी भरोसे में आठ महीनों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है. बिक्री में बढ़ोतरी, उत्पादकता में तेजी और मांग में मजबूती से वृद्धि को समर्थन मिला. हालांकि, प्रतिस्पर्धा और मूल्य दबावों के कारण वृद्धि में कुछ बाधा भी आई. एचएसबीसी की वैश्विक अर्थशास्त्री मैत्रेयी दास ने कहा कि मई में भारत की सर्विस एक्टिविटी थोड़ी धीमी गति से बढ़ी और घरेलू नए ठेकों में थोड़ी कमी आई, लेकिन वे मजबूत बने रहे. यह मजबूत मांग को दर्शाता है.

नए निर्यात ठेके में सुधार

मैत्रेयी दास ने कहा कि कीमतों की बात करें, तो मई में कच्चे माल तथा श्रम की लागत में वृद्धि के कारण लागत दबाव बढ़ गया. कंपनियां मूल्य वृद्धि का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों तक पहुंचाने में सक्षम रहीं. मई में जिस क्षेत्र में पर्याप्त सुधार हुआ, वह नए निर्यात ठेके थे, जिसमें वृद्धि सितंबर 2014 में शृंखला की शुरुआत के बाद से सबसे तेज रही. सर्वेक्षण प्रतिभागियों ने एशिया, अफ्रीका, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका से मांग में मजबूत वृद्धि देखी. इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स मई में गिरकर 60.5 हो गया जो अप्रैल में 61.5 था.

PMI: HSBC global economist Maitreyi Das said cost pressures increased in May due to rising raw material and labor costs. Companies were able to pass on only a portion of these increased costs to customers.

PMI: India’s service sector growth rate fell to a five-month low in May due to tough competition, price pressures and extreme heat. However, new contracts from international markets recorded the fastest growth in a decade. The seasonally adjusted HSBC India Service PMI business activity index fell to 60.2 in May, the lowest level since December last year. In April it was 60.8.

Service sector gave impetus to production growth

If we understand the Price Managers Index (PMI) in simple words, a PMI score above 50 means expansion in activities and if it is less than 50, then it is considered a contraction. Now the May data revealed that India’s service sector has continued to boost output growth in the economy due to strong growth in new business.

Service sector gave impetus to production growth

If we understand the Price Managers Index (PMI) in simple words, a PMI score above 50 means expansion in activities and if it is less than 50, then it is considered a contraction. Now the May data revealed that India’s service sector has continued to boost output growth in the economy due to strong growth in new business.

Increase in business confidence recorded

According to the PMI survey, another positive thing was that business confidence has increased the most in eight months. Growth was supported by increased sales, accelerated productivity and strong demand. However, there were some headwinds in growth due to competition and price pressures. HSBC global economist Maitreyi Das said India’s services activity grew at a slower pace in May and domestic new contracts declined slightly, but remained strong. This shows strong demand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *