मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा आगामी 8 और 9 जून को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन

जमशेदपुर : आगामी 8 और 9 जून को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन होने जा रहा है, कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित बौधि मैदान में किया जाना तय है, यह कार्यक्रम मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर आज आज जागरूकता रथ रवाना किया गया, यह रथ शहर के मिथिला समाज के लोगों को जागरूक करेगा ताकि इस कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोग पहुच सके।

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम मिथिला समाज को एक मंच पर लाना इसकी प्राथमिकता है, साथ ही यंहा दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि बाहर से आये कलाकारों द्वारा समाज के लोगों के गीत संगीत मैथिली भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा, उनका यह भी कहना है कि इससे समाज को एक जुट करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
