Lok Sabha Result: झारखंड की पांच एसटी सीटों में से चार पर भाजपा को 40% वोट भी नहीं मिले, जबकि सामान्य सीटों में स्थिति क्या थी?
झारखंड की पांच एसटी सीटों में से चार पर भाजपा को 40% वोट भी नहीं मिले, केवल दुमका ही ऐसी सीट रही जहां भाजपा को 44.32% वोट मिले।
रांची: इस बार आदिवासी बहुल एसटी आरक्षित सीटों में भाजपा को कम वोट मिले, जिससे 2019 में जीती हुई तीन सीटें गंवानी पड़ीं। एसटी आरक्षित सीटों में केवल दुमका को छोड़कर, भाजपा को अन्य चार सीटों में लगभग 35% वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को 49% से अधिक वोट मिले। सिर्फ दुमका में करीबी मुकाबला हुआ, जहां झामुमो के नलिन सोरेन को 46.23% और भाजपा की सीता सोरेन को 44.32% वोट मिले। राजमहल में भाजपा के ताला मरांडी को 35.72%, सिंहभूम में गीता कोड़ा को 34.91%, खूंटी में अर्जुन मुंडा को 35.56% और लोहरदगा में समीर उरांव को 35.56% वोट मिले।

सामान्य सीटों में भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर जीत दर्ज की :
सामान्य सीटों पर भाजपा को बंपर वोट मिले हैं. भाजपा ने आठ सामान्य सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं एक सीट गिरिडीह पर भाजपा समर्थित आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज की है. हालांकि चंद्रप्रकाश चौधरी केवल 35.67 प्रतिशत वोट लाकर ही जीतने में सफल रहे. वहां झामुमो के मथुरा महतो ने 29.27 प्रतिशत वोट लाकर दूसरे स्थान पर तथा निर्दलीय जयराम महतो ने 27.46 प्रतिशत वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे.
अन्नपूर्णा को मिले सर्वाधिक 57.79 प्रतिशत वोट :
वहीं गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे ने 49.57 प्रतिशत वोट लाकर कांग्रेस के प्रदीप यादव को हराया. प्रदीप को 42.29 प्रतिशत मिले. चतरा में भाजपा प्रत्याशी काली चरण सिंह ने 52.89 प्रतिशत वोट लाकर जीत दर्ज की. वहां कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को 32.55 प्रतिशत वोट मिले थे. कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी को बंपर वोट मिले. वह 57.79 प्रतिशत वोट लायी.

जबकि भाकपा माले के विनोद सिंह को केवल 30.27 प्रतिशत वोट मिले. दूसरी ओर धनबाद में भाजपा के जिस ढुलू महतो को लेकर विवाद था, उन्हें धनबाद के वोटरों ने जबरदस्त समर्थन दिया. उन्होंने 55.26 प्रतिशत वोट लाया. जबकि कांग्रेस की अनुपमा सिंह को महज 32.04 प्रतिशत वोट मिले. रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ को 45.91 प्रतिशत वोट मिले. जबकि कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को 37.59 प्रतिशत वोट मिले. जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भी जनता ने 56.84 प्रतिशत वोट दिया.
जबकि झामुमो के समीर मोहंती को 36.5 प्रतिशत ही वोट मिले. पलामू एससी आरक्षित सीट में भाजपा के बीडी राम को 55.39 प्रतिशत वोट मिले. जबकि राजद की ममता भुइयां को 34.63 प्रतिशत वोट मिले. हजारीबाग में भाजपा को मनीष जायसवाल को 51.76 प्रतिशत और कांग्रेस के जेपी भाई पटेल को 29.88 प्रतिशत वोट मिले. जेपी पटेल भाजपा के विधायक थे और बगावत कर कांग्रेस से टिकट लेकर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बने थे.

Out of the five ST seats in Jharkhand, BJP did not get even 40% votes in four, Dumka was the only seat where BJP got 44.32% votes.
Ranchi: This time BJP got less votes in tribal dominated ST reserved seats, due to which it lost the three seats it had won in 2019. Among the ST reserved seats, except Dumka, BJP got around 35% votes in the other four seats, while India Alliance candidates got more than 49% votes. Only in Dumka was there a close contest, where JMM’s Nalin Soren got 46.23% votes and BJP’s Sita Soren got 44.32% votes. BJP’s Tala Marandi got 35.72% votes in Rajmahal, Geeta Koda got 34.91% votes in Singhbhum, Arjun Munda got 35.56% votes in Khunti and Sameer Oraon got 35.56% votes in Lohardaga.
BJP won in general seats by getting more than 50 percent votes:
BJP has got bumper votes on general seats. BJP has won eight general seats. Chandraprakash Choudhary of BJP supported AJSU has won one seat Giridih. However, Chandraprakash Chaudhary was successful in winning only by getting 35.67 percent votes. JMM’s Mathura Mahato stood second with 29.27 percent votes and independent Jairam Mahato stood third with 27.46 percent votes.

Annapurna got maximum 57.79 percent votes:
In Godda, BJP’s Nishikant Dubey defeated Congress’s Pradeep Yadav by securing 49.57 percent votes. Pradeep got 42.29 percent. In Chatra, BJP candidate Kali Charan Singh won by getting 52.89 percent votes. There Congress’s KN Tripathi got 32.55 percent votes. BJP’s Annapurna Devi got bumper votes in Koderma. She brought 57.79 percent votes.
Whereas Vinod Singh of CPI(ML) got only 30.27 percent votes. On the other hand, in Dhanbad, the voters of Dhanbad gave tremendous support to Dhulu Mahato of BJP, about whom there was controversy. He brought 55.26 percent votes. Whereas Anupama Singh of Congress got only 32.04 percent votes. Sanjay Seth got 45.91 percent votes from Ranchi Lok Sabha seat. While Congress’s Yashaswini Sahay got 37.59 percent votes. People also gave 56.84 percent vote to BJP candidate Vidyut Varan Mahato from Jamshedpur.
Whereas JMM’s Sameer Mohanty got only 36.5 percent votes. BJP’s BD Ram got 55.39 percent votes in Palamu SC reserved seat. While RJD’s Mamta Bhuiyan got 34.63 percent votes. In Hazaribagh, BJP’s Manish Jaiswal got 51.76 percent votes and Congress’s JP Bhai Patel got 29.88 percent votes. JP Patel was a BJP MLA and rebelled and became a candidate in the Lok Sabha elections by taking a ticket from Congress.

