Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर एक परिवार ने हमला कर दिया

राँची। राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर एक परिवार ने हमला कर दिया।थाना क्षेत्र के कचनार टोली हटिया के मुस्लिम अंसारी नामक व्यक्ति के परिवार वालों ने दो पुलिस पदाधिकारी को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस जांच में जुटी है।

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम में किसी ने कचनार टोली हटिया के पास के रहने वाले एक व्यक्ति ने जगरनाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि कोर्ट में गवाही देने पर कुछ लोग आकर मारपीट और गाली गलौज कर किया है।उसके बाद जगरनाथपुर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी कचनार टोली पहुँचे हैं।वहां पर मारपीट गालीगलौज करने वाले लोगों को जब पुलिस ने पुछताछ और गालीगलौज और मारपीट करने का कारण पूछा तो पुलिस पर ही हमला कर दिया।जिससे जगरनाथपुर थाना के दो पुलिस पदाधिकारी एसआई संजय कुमार और एएसआई ललन कुमार से मारपीट करने लगा जिससे दोनों को काफी चोंटे लगी।दोनों घायल हो गए हैं।उसके बाद सूचना पर जगरनाथपुर थाना प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँची।बताया जाता है कि जब मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुँची तो हमला करने वाले परिवार सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *