Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CM चंपई सोरेन हुये रेस, हाई लेवल मीटिंग बुलाई, कब और क्यों…

झारखंड के CM चंपई सोरेन राज्य खासकर रांची में लगातार बिगड़ रहे कानून-व्यवस्था और बढ़ते क्राइम को लेकर बेहद चितिंत हैं। CM चंपई सोरेन ने आगामी 11 जून को इस मसले पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मीटिंग दो पाली में होगी। पहली पाली में विधि-व्यवस्था और दूसरी पाली में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

राजधानी रांची में बढ़ते अपराध को CM चंपई सोरेन ने बेहद गंभीरता से लिया है। उनका मानना है कि राजधानी में क्राइम कंट्रोल नहीं होना, यह चिंताजनक है। स्टेट के अन्य जिलों में इसका अच्छा मैसेज नहीं जाता। CM की कुर्सी संभालने के बाद भी CM चंपई सोरेन ने शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग की थी। इस मीटिंग में भी उन्होंने कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करने पर जोर दिया था। इस मीटिंग में पंचायती राज विभाग के तहत पंचायत सचिवालय और 15वें वित्त आयोग से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की जायेगी।मीटिंग को लेकर प्रधान कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी और एसपी को पत्र भेज दिया है।

समीक्षा बैठक 11 बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। मीटिंग के पहली पाली में विधि व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। इस दौरान क्राइम कंट्रोल, पॉक्सो एक्ट, वारंट के कार्यान्वयन एवं जांच का स्टेट्स रिपोर्ट से जुड़े मामलों की स्थिति, सर्टिफिकेट केस का स्टे्टस रिपोर्ट, अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ और शराब की तस्करी का स्टेट्स रिपोर्ट, पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मसले, लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामले, विधि व्यवस्था की समीक्षा होगी। वहीं, JPSC और JSSC की परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *