बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ताओं के बीच नए क्रिमिनल एक्ट से संबंधित पुस्तकों का किया गया वितरण
सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को बार भवन में सभी अधिवक्ताओं के बीच नए क्रिमिनल एक्ट संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह और झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल के उपाध्यक्ष केएन अग्रवाल ने किया जबकि संचालन महासचिव देवाशीष ज्योतिषी ने किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह ने पुस्तक वितरण करने वाली संस्था जेएलएएडीओ का धन्यवाद देते हुए कहा इससे अधिवक्ता नए कानूनों से अवगत होंगे। स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि झारखंड में सबसे पहले नए कानून की किताब संस्था जेएलएएडीओ की ओर से अधिवक्ताओं के बीच वितरित किया जा रहा है जो खुशी को बात है।

जेएलएएडीओ के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि संस्था अधिवक्ताओं के लिए ही सामाजिक संस्था है जिसमे किसी भी विषय से स्नातक योग्यता धारी व्यक्ति सदस्य बन सकता है।संस्था की ओर से बीते साल लाइट्स और सेनेटरी पैड्स भी उपलब्ध कराया गया था। मौके पर एडीजे वन चौधरी हसन मोइन,सीजेएम कवितांजलि टोप्पो,जेएम प्रथम श्रेणी अनामिका किस्कू,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज,वरीय अधिवक्ता केपी दुबे,आशीष पात्रा,भीमसिंह कूदादा,नायकी हेम्ब्रम,शेफाली मंडल,निर्मल कुमार आचार्य, दिलीप कुमार साव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
