उत्तर प्रदेश में एक भयानक सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर के तीन लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जमशेदपुर से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचनाओं के अनुसार, उनकी कार अपने नियंत्रण से बाहर हो गई और उनके यात्रा करते समय हाइवे के किनारे एक गड्ढे में गिर गई।
जमशेदपुर के टिनप्लेट निवासी, कविश्वरी जसवीर सिंह मत्तेवाल, उनके दामाद हरचरण सिंह, और तारसिक्का गांव के गुरप्रीत सिंह की यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जान गई। तीनों लोग अमृतसर से जमशेदपुर आ रहे थे, जब उनकी सफेद रंग की कार (जेएच-05-सीएल-2674) अचानक अनियंत्रित हो गई और हाइवे से नीचे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन फिर खेत में जा गिरा और फिर पलटते हुए रुक गया।

हादसे में तीनों कार सवार छिटककर बाहर आ गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है. कार से कविश्वरी जसवीर सिंह मत्तेवाल, अमृतसर के मत्तेवाल निवासी सह श्री अकाल तख्त के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह के पुत्र हरचरण प्रीत और गुरप्रीत सिंह ब्रेजा कार से अमृतसर से जमशेदपुर के लिए निकले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी और वह हवा में उड़ते हुए सड़क से नीचे गिर गयी. फिर खेत में जाकर पलट गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पटना तख्त के महासचिव इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी चेयरमैन शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है.
खिड़की के कांच तोड़ कर बाहर गिरे :
हादसे के दौरान जब गाड़ी पलटी, तो तीनों कार सवार खिड़की के कांच तोड़ते हुए यहां-वहां जाकर गिरे. राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी. सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश चंद्र मिश्रा व महिचा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और सीएचसी भेजा.
100 से अधिक थी कार की रफ्तार
पुलिस ने जमशेदपुर में परिजनों से संपर्क किया. कार के अंदर से पुलिस को एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तलवार, कृपाण मिला है. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 से अधिक थी, हादसे में कार के एयरबैग भी खुल गये थे. हादसे का कारण चालक को नींद आना कहा गया है.

जमशेदपुर से शिफ्ट हो गये थे पंजाब
टिनप्लेट निवासी सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह उनके साथ ही टिनप्लेट खालसा स्कूल में पढ़ते थे. उन्हें शुरू ही स्पीच आदि का काफी शौक रहता था. जमशेदपुर और आसपास उनके द्वारा सैकड़ों धार्मिक समागम किये गये. टिनप्लेट निवासी रहे कविश्वरी जसबीर सिंह मत्तेवाल कुछ माह पूर्व अमृतसर के सुल्तानपुर लोधी स्थित मत्तेवाल गांव में शिफ्ट हो गये थे. पटना तख्त प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार से भी जुड़े हुए थे. बताया जाता है कि वे धर्म प्रचार के सिलसिले में देश भर में भ्रमण करते थे. 10 जून को इनका धार्मिक समागम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर गुरुद्वारा में होना था. उसी के सिलसिले में पंजाब से सड़क मार्ग से ये जमशेदपुर आ रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार फतेहपुर के लिए रवाना हो गये हैं.
हल्दिया से बेटा आया था जमशेदपुर, रांची से पंजाब रवाना
टिनप्लेट गुरुद्वारा के सामने सिंधु रोड में जसवीर सिंह मत्तेवाल का अपना पैतृक घर था. जसवीर सिंह जहां धार्मिक आयोजन में रहते थे, जबकि बेटा ट्रांसपोर्ट के कार्य में व्यस्त हो गया था. उसके पास दो ट्रेलर है. वाहन लेकर वह हल्दिया गया था. हल्दिया में माल लोडिंग की वेटिंग थी, इसलिए वह जमशेदपुर अपने रिश्तेदारों से मिलने आ गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके रिश्तेदारों ने उसे रांची हवाई अड्डा से पंजाब के लिए रवाना कर दिया. साकची हावड़ा ब्रिज व टिनप्लेट में रहनेवाले रिश्तेदार दो वाहनों से सड़क मार्ग से फतेहपुर के लिए रवाना हो गये. जहां से वे पार्थिव शरीर को अमृतसर ले जाने की व्यवस्था करेंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जायेगा.

Three people from Jamshedpur died in an unfortunate road accident in Uttar Pradesh. According to reports, his car went out of control and fell into a pothole on the side of the highway while he was travelling.
Kavishwari Jasvir Singh Mattewal, a resident of Tinplate, Jamshedpur, her son-in-law Harcharan Singh, and Gurpreet Singh of Tarsikka village died in a road accident in Khaga Kotwali area of Fatehpur district in UP. The three people were coming to Jamshedpur from Amritsar when their white colored car (JH-05-CL-2674) suddenly lost control and fell into a pit below the highway. In this accident, the vehicle again fell into the field and then overturned and stopped.
In the accident, all three occupants of the car were thrown out and died on the spot. On information, the police took the dead bodies into custody. By car, Kavishwari Jasveer Singh Mattewal, Harcharan Preet, son of Giani Malkit Singh, resident of Mattewal, Amritsar and head granthi of Shri Akal Takht, and Gurpreet Singh Breja had left from Amritsar for Jamshedpur by car. According to eyewitnesses, the speed of the car was very high and it flew in the air and fell off the road. Then she turned around in the field. On receiving information about the incident, Patna Takht General Secretary Inderjit Singh, CGPC Chairman Shailendra Singh and other officials have expressed condolences.

Broke the glass of the window and fell out:
When the car overturned during the accident, all three occupants of the car fell here and there, breaking the window glass. Passersby immediately reached the spot, but by then all three had lost their lives. On information, Inspector Crime Dinesh Chandra Mishra and Mahicha Chowki police reached the spot and took possession of the bodies and sent them to CHC.
The speed of the car was more than 100
Police contacted the family members in Jamshedpur. Police have found a licensed revolver, a sword and a saber from inside the car. Police officials said that the speed of the car was more than 100, the airbags of the car had also opened in the accident. The cause of the accident is said to be sleepiness of the driver.
Had shifted from Jamshedpur to Punjab
Tinplate resident Sardar Pratap Singh told that Jasveer Singh used to study with him in Tinplate Khalsa School. Right from the beginning he was very fond of speech etc. Hundreds of religious gatherings were organized by him in and around Jamshedpur. Kavishwari Jasbir Singh Mattewal, a resident of Tinplate, had shifted to Mattewal village in Sultanpur Lodhi, Amritsar a few months ago. He was also associated with the religious propagation of Patna Takht Parbandhak Committee. It is said that he used to travel across the country in connection with preaching religion. Their religious gathering was to be held on June 10 at Kharagpur Gurudwara in West Bengal. In connection with the same, they were coming to Jamshedpur by road from Punjab. On receiving information about the incident, relatives have left for Fatehpur.
Son came from Haldia to Jamshedpur, left for Punjab from Ranchi
Jasvir Singh Mattewal had his ancestral house in Sindhu Road opposite Tinplate Gurudwara. While Jasveer Singh used to attend religious functions, his son was busy in transport work. He has two trailers. He had gone to Haldia with the vehicle. There was waiting for goods loading in Haldia, so he had come to Jamshedpur to meet his relatives. After getting information about this incident, his relatives sent him to Punjab from Ranchi airport. Relatives living in Sakchi Howrah Bridge and Tinplate left for Fatehpur by road in two vehicles. From where they will make arrangements to take the body to Amritsar, where the last rites will be performed.

