Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिहार: तेजस्वी यादव ने कैबिनेट में बदलाव पर पीएम मोदी पर किया तीखा हमला, कहा- बिहार को मिला ‘झुनझुना’

बिहार: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी इस बार कमजोर हो गए हैं और उन्हें देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री माना जा सकता है। तेजस्वी ने बिहार को कैबिनेट में मिली जगह को ‘झुनझुना’ बताया।

बिहार: पटना। विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इस बार वे देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने सरकार को ‘बैसाखी की सरकार’ कहा और बिहार को मंत्रिमंडल में जगह के बंटवारे को ‘झुनझुना’ बताया। उन्होंने कहा कि मंत्रालयों को किसी को भी मिलना चाहिए, तब ही काम होगा। तेजस्वी ने ट्विटर पर भी प्रतिक्रिया दी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

सौदेबाजी नहीं कर पाये सहयोगी

तेजस्वी यादव ने जेडीयू भाजपा और एनडीए सहयोगियों को विभाग आवंटन को ‘झुनझुना’ बताया है और कहा है कि बिहार के नए मंत्रियों को दिए गए विभाग उतने महत्वपूर्ण नहीं थे जितना कि राज्य की भूमिका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गठन में सहयोगी दल अहम विभागों पर सौदेबाजी कर सकते थे. मुझे लगता है कि बिहार के मंत्रियों को सिर्फ झुनझुना दिया गया है. नई सरकार के गठन में बिहार ने बड़ी भूमिका निभाई है. बेशक, विभागों का बंटवारा करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है.

यह एक कमजोर सरकार है

बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व करनेवाले राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा नतीजों के बाद विपक्ष मजबूत हो गया है, क्योंकि भाजपा संसद में बहुमत से पीछे रह गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह सरकार संकट में है क्योंकि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही है. यह तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एक कमजोर सरकार है. तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू जो 12 सांसदों के साथ एनडीए में एक प्रमुख सहयोगी है, उसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आगे आना चाहिए.

बिहार को मिले विशेष दर्जा

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के विशेष दर्जे की मांग उठाई और कहा, बिहार इस बार मजबूत स्थिति में इसलिए मोदी जी से विशेष राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे पर बात करनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने देश में जाति गणना की मांग भी की. तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2019 के पहले बार-बार यह वादा करते रहे हैं. हालांकि इस चुनाव में उन्होंने एक बार भी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की, लेकिन बिहार इस बार मजबूत स्थिति में है, उसे केंद्र सरकार से इस मसले पर बात जरूर करनी चाहिए.

हम पहले से मजबूत हुए हैं

पार्टी और गठबंधन के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले बार हमें जीरो सीट आया था. इस बार बढ़कर आया है और अगली बार चार गुना सीट बढ़ेगा. 2019 के चुनाव में बिहार से विपक्ष का मात्र एक सांसद था, लेकिन इस बार बिहार में 9-9 सांसद विपक्ष को दिए हैं. हम भी राज्य में विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी हैं. उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष बहुत मजबूत है और सरकार को निष्पक्ष रहना पड़ेगा, नहीं तो पार्लियामेंट में इस बार ईंट से ईंट बजेगा.

Bihar: Leader of Opposition Tejashwi Yadav said that PM Modi has become weak this time and he can be considered the weakest Prime Minister of the country. Tejashwi described the place given to Bihar in the cabinet as ‘tingling’.

Bihar: Patna. Opposition leader Tejashwi Yadav has expressed serious concern towards Prime Minister Narendra Modi. He said that Modi has become the Prime Minister for the third time, but this time he will be the weakest Prime Minister of the country. He called the government a ‘government of crutches’ and described the distribution of berths in the cabinet to Bihar as ‘rattling’. He said that the ministries should be given to anyone, only then the work will be done. Tejashwi also reacted on Twitter and wished the new members of the Union Cabinet.

This is a weak government

RJD leader Tejashwi, who leads the grand alliance in Bihar, said that the opposition has become stronger after the Lok Sabha results, as the BJP is falling short of the majority in Parliament. This government led by Prime Minister Narendra Modi is in crisis as the BJP has failed to get majority on its own. This is a weak government led by PM Modi for the third time. Tejashwi said that JDU, which is a major ally in the NDA with 12 MPs, should come forward to get special state status for Bihar.

Bihar should get special status

Tejashwi Yadav once again raised the demand for special status of Bihar and said, this time Bihar is in a strong position, hence one should talk to Modi ji on the issue of special status. Tejashwi Yadav also demanded caste census in the country. Tejashwi said that Narendra Modi has been making this promise again and again before 2019. Although he did not talk on this issue even once in this election, but Bihar is in a strong position this time, it should definitely talk to the Central Government on this issue.

we are stronger than before

On the performance of the party and the alliance in the Lok Sabha elections, Tejashwi Yadav said that last time we had got zero seats. This time it has increased and next time the seats will increase four times. In the 2019 elections, there was only one opposition MP from Bihar, but this time Bihar has given 9-9 MPs to the opposition. We are also the largest party among the opposition parties in the state. He said that this time the opposition is very strong and the government will have to remain impartial, otherwise this time there will be a brick-and-mortar battle in the Parliament.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *