Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवयुगदल को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के तरफ से एक पुरस्कार वितरण समारोह IPH ऑडिटोरियम नामकुम रांची में सम्पन हुआ । जिसमें गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल को धार्मिक संस्थाओं में झारखंड प्रान्त में सर्वाधिक रक्तदान कराने हेतु *झारखंड सरकार के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया ।

साथ हीं साथ नवयुगदल के युवाओं के तरफ से *गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी* द्वारा लिखित साहित्य सभी सम्मानित अतिथियों के साथ ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी आगंतुकों के बीच वितरित किया गया । इस अवसर पर पुरस्कार लेने हेतु टाटानगर नवयुगदल से रक्तदान शिविर के संयोजक श्री संजीव सिन्हा,श्री प्रशान्त कालिंदी, श्री कुंवर प्रसाद मालाकार, श्री संतोष श्रीवास्तव और श्री के अमर राजा भाग लिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *