Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

परशुराम शक्ति सेना के सरायकेला बाजार बंद को जनता ने दिया समर्थन

विगत दिनों 07/06/2024 को झारखंड में सभी ब्राह्मणों के मांसाहारी होने वाले पोस्ट को सरायकेला निवासी दाशरथी परिछा जी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया उस पर लकी कुमार मूचि रजक जी सरायकेला धोबासाही निवासी ने अभद्र कॉमेंट ब्राह्मणों को लालची इत्यादि कह कर समाज में माहोल खराब किया गया फिर ब्राह्मणों की प्रतिक्रिया देख कर पोस्ट डिलीट कर दिया गया बाद में घटना का कुछ स्क्रीन शॉट श्री परशुराम शक्ति सेना के नगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार सतपथी जी को मिला जैसे ही घटना की जानकारी अजय सतपथी जी को मिली उन्होंने श्री परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक पांडे जी से बात किया तो अभिषेक पांडे जी ने थाना में लिखित आवेदन देने का आदेश दिया।

तत्पश्चात श्री परशुराम शक्ति सेना ने नगर अध्यक्ष श्री अजय सतपथी जी के नेतृत्व में दिनांक 8/06/2024 को लगभग सैकड़ों ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्यों के साथ थाना में थाना प्रभारी महोदय को दोषियों पर उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिया परंतु थाना प्रभारी द्वारा जांच के लिए 48 घंटे का समय लिया गया पर परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने लगातार 9 , 10 , 11 तारीख तक लगातार, तीन दिन थाना जाने के बाद भी थाना प्रभारी का एक ही जवाब जांच चल रही है आखिरकार 6 दिन बीत जाने के बाद श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने अजय कुमार सतपथी रवि के नेतृत्व में बाजार बंदी के लिए 14/06 को अनुमंडल पदाधिकारी महोदय को सूचना देकर बाजार बंद का आवाहन किया जो की 15/06/2024 शनिवार को सरायकेला की जनता ने पूर्णतः समर्थन देकर शत प्रतिशत अपने प्रतिष्ठानों दुकानों को बंद रखा इस बंदी को लेकर केंद्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक पांडे जी एवम रवि सतपथी जी और परशुराम शक्ति सेना के सभी सदस्यों ने सरायकेला बाजार समिति एवं सभी दुकानदारों एवम सरायकेला की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।

परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सरायकेला नगर अध्यक्ष खरसावां एवम कोल्हान के तीनो जिला के पदाधिकारी एवं श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया की अब भी समय है दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करे अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा ।इसमें परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे,सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य अजय सतपथी रवि ,केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी ,केंद्रीय संगठन सचिव सौरव पाठक, केंद्रीय सचिव अजय सारंगी,पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष जन्मजय सारंगी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी एवं परशुराम शक्ति सेना ब्राह्मण समाज के मुख्य रूप से श्री शंभू आचार्य ,श्री जगबंधु आचार्य, श्री मलय आचार्य , श्री चिरंजीवी महापात्र , श्री अमिताभ मुखर्जी , श्री परशुराम कवि ,श्री सिपुन रथ ,श्री विनोद जी , श्री सार्थक आचार्य , श्री देवाशीष कर ,श्री अनुभव सतपथी ,श्री मंथन पति , श्री अभिनाश कवि, श्री सुमन सागर पति, श्री देवराज सारंगी ,श्री पवन कवि , श्री राजीव सतपथी ,श्री राजेश नंदा, श्री रजत त्रिपाठी , श्री अमित रथ, श्री विकास कुमार कवि , श्री राजेश महापात्र ,श्री राकेश महापात्र इत्यादि सैकड़ों देवतुल्य ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *