Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बकरीद को लेकर राजनगर थाना में शांति समिति की हुई बैठक

राजनगर : मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद उल जोहा (बकरीद ) को लेकर राजनगर थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए। वहीं इस दौरान बीडीओ , सीओ एवं थाना प्रभारी सभी पदाधिकारी सीएम चंपाई सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मतकमबेड़ा गए हुए थे। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

राजनगर के एकमात्र मुस्लिम बाहुल गांव शोभापुर में 17 जून को बकरीद मनाया जाएगा। शोभापुर के नायब सदर शेरे मोहम्मद ने बताया कि ईदगाह में सुबह 6:45 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं प्रशासन इस दौरान सुरक्षा को लेकर शोभापुर में तैनात रहेगी। साथ ही प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करने की अपील की है। कहा कि बकरीद को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द में मनाये। इस दौरान हीरालाल सतपथी, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी दुर्गा लाल मुर्मू , दिलीप महतो , बीजू बास्के , अजय कुमार गोप , हरे कृष्णा प्रधान , दिनेश प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *