खरसावां: बंद पड़े अभिजीत कंपनी से स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे बोलोरो पिकअप वैन सहित दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल
खारसावां में बंद पड़े अभिजीत कंपनी से स्क्रैप चोरी कर भाग रहे महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन सहित दो युवकों को खरसावां के बुरूडीह मे पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के गिरफ्त में आए युवकों का नाम जगदीश पात्रो, पिता स्वर्गीय राम पात्रो, ग्राम-बुरूडीह खरसावां एवं लक्ष्मण माझी उर्फ हफन माझी, पिता-शुरू माझी, ग्राम-असुरा बुरूडीह खरसावां के रूप में पहचान हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि खरसावां-सरायकेला सीमावर्ती क्षेत्र बुरुडीह मे बंद पड़ी अभिजीत कंपनी से लगातार चोरी हो रही है। अभिजीत कंपनी का अलग-अलग भाग खरसावा के बुरूडीह, असूरा, बेगनाडीह, सीनी ओपी के माहलीमुरूप एवं सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर क्षेत्र मैं पड़ता है। इन तीनों क्षेत्रों से लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह बुरूडीह के समीप से पिकअप वैन आते पुलिस ने देखा। पुलिस के द्वारा रोकने पर उसमें स्क्रैप लदा पाया। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर दो युवक भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। दोनों पिकअप वैन के चालक और खलासी बताए जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और स्क्रैप लदे बोलोरो पिकअप वाहन ओआरओ-1 एस 1727 जप्त कर अपने साथ थाने ले गई। बताया जाता है कि गाड़ी में करीब 4 क्विंटल स्क्रैप लदा हुआ है। बता दे कि बंद पड़े अभिजीत कंपनी से हर दिन लाखों के स्क्रैप की चोरी हो रही है। जिले के सभी स्क्रैप माफियाओं की नजर अभिजीत कंपनी पर है। इधर पुलिस भी सक्रिय है।
