पंडित राम रंजन पति की याद में ब्राह्मण समाज द्वारा शोक सभा का आयोजन
खरसावां के श्री श्री 108 मां बासती पूजा समिति ( ब्राह्मण समाज) के और से मंदिर परिसर में पंडित राम रंजन पति की याद में ब्राह्मण समाज की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। पंडित राम रंजन पति का पिछले दिनों दिल का दौरा पढ़ने से निधन हो गया था। 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।

इस शोक सभा को संबोधित करते हुए पूजा कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य ने कहा पंडित स्व राम रंजन पति सेवानिवृत्ति शिक्षक सह खरसावां के सरकारी दुर्गा पूजा काली पूजा मुख्य पुजारी थे आज हम सबके बीच वह नहीं रहे उनकी कमी सदा बनी रहेगी। पूजा कमेटी के सचिव कामाख्या प्रसाद सारंगी ने कहा कि पंडित स्व राम रंजन पति ने एक कर्मठ शिक्षक थे जब विद्यालय में सेवा कर रहे थे उसे समय हम सब छोटे से ही देख रहे थे विद्यालय को अनुशासन विद्यालय के रूल रेगुलेशन पूरी तरह वह मानते थे सेवानिवृत होने के बाद पूजा पाठ में विधि विधान पूर्वक पूजा करते थे आज हम सब के बीच वह नहीं है । खरसावां पंडित घराने की एक योग पुरुष का अंत हो गया।

वे बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते थे। साथ ही ब्राह्मण समाज में उनकी बहुत बड़ी योगदान थी। आज खरसावां ब्राह्मण समाज की ओर से हम सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से कामाख्या प्रसाद षडगी, हरीश आचार्य, अंम्बुजाखय आचार्य, विमला प्रसाद षडगी, सूर्य कुमार पति, सुकदेव पति, प्रदीप दाश, पंकज मिश्रा, हरि कुमार दाश, सुबोध पाणी, निरंजन सत्यपति, अशीद मिश्रा, राजेश मिश्रा, मानु नंदा, सुशील षडगी, सुजीत हाजरा, प्रवीण षडगी, रणजीत मिश्रा उपस्थित थे।
