जमशेदपुर एसडीएम पारुल सिंह धूम्रपान के खिलाफ एक्शन में

जमशेदपुर एसडीएम पारुल सिंह धूम्रपान के खिलाफ आज एक्शन मे दिखी, एसडीएम ने आज शहर के कई चौक चौराहो पर जा कर सार्वजनिक स्थलों मे धूम्रपान करने वालों के विरोध मे आज करवाई कई है, आज एसडीएम ने साकची और बिस्टुपुर के रिहाइसी इलाकों मे जाँच कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को पकड़ा, साथ ही इस बार चेतावनी देते हुए छोड़ दी।

उन्होंने लोगो से कहा कई सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान ना करें, अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा, एसडीएम ने कहा कई धूम्रपान के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान शुरू हो गया है, उन्होंने लोगो से अपील भी की कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को प्रशासन किसी भी हाल मे बक्सेगी नहीं, राज्य सरकार धूम्रपान के खिलाफ अभियान के तहत काम शुरू कर दी है, उन्होंने लोगों से अपील किया है कि सारजनिक स्थलों पर धूम्रपान नहीं करें, नहीं तो करवाई जरुर की जाएगी।
