अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को योग शिक्षक पिनाकी रंजन द्वारा संचालित किया गया और विभिन्न योग एवं आसनों के विषय में सभी छात्र-छात्राओं सह शिक्षकों को जानकारी दी गई एवं अभ्यास भी कराया गया। योग अभ्यास के लिए सभी छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित थे और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने हमारे जीवन में योग के महत्व को बताया एवं निरोगी जीवन के लिए सभी से प्रतिदिन योग अभ्यास करने की गुजारिश की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सारिका कुमारी, विद्यालय संयोजक सौरभ दुबे सा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
