Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस कंपटीशन आयोजित

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका प्रसंग हरित पृथ्वी पर आधारित था। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक पृथ्वी का चित्रण एवं रंग भरना, कक्षा 1 से 2 तक कोलाज बनाना, कक्षा 3 से 5 तक हरित पृथ्वी पर चित्रण तथा कक्षा 6 से 10 तक हरित पृथ्वी प्रकरण पर सार्वजनिक संप्रेषण की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं अत्यंत सुंदर चित्रण व संप्रेषण प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक सतनारायण प्रधान प्रधानाचार्य सारिका कुमारी विद्यालय संयोजक सौरभ दुबे सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *