उद्योगपति बबलू जयसवाल उर्फ ज्ञानचंद जयसवाल जीएसटी घोटाले के आरोप मे गिरफ्तार
जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम के द्वारा बड़ा घोटाले के एक आरोपी को हिरासत मे लिया। अब तक टीम के द्वारा कोलकाता और जमशेदपुर से कुल 5 जीएसटी घोटाले बाजों को जे,ल भेज चुकी है जीएसटी विभाग। जहा बबलू जायसवाल पर लगभग 50 करोड़ से ऊपर का घोटाला का आरोपी।

आज शहर के बड़े उद्योगपति बबलू जयसवाल उर्फ ज्ञानचंद जयसवाल उम्र 62 को जीएसटी घोटाले के आरोप मे हिरासत मे टीम के द्वारा उनके बिस्टुपुर स्थित आवास से लिया जहा एमजीएम अस्पताल मे मेडिकल करवाया जा रहा है, हालांकि अस्पताल मे बबलू जायसवाल की तबियत बिगड़ने की बात डॉक्टरों द्वारा कहा जा रहा है, बबलू जायसवाल के उपर करोड़ो के जीएसटी घोटाले का आरोप है । जो जमशेदपुर के जाने माने उद्योगपति है लोहा स्क्रैप जैसे बड़े बिजनेस मे घोटाले में जीएसटी विभाग लगभग 8 महीने से बबलू की तमाम गतिविधियों पर नजर बनाई हुई थी

जीएसटी विभाग जो जमशेदपुर के बिस्तुपुर से जीएसटी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है और बबलू जायसवाल को गिरफ्तार किया है, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए फ्रॉड का मामला सामने आया है। पूर्व मे इस मामले मे शिव देउरा, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, विक्की बालोटिया, के साथ काम करने का मामला सामने आ रहा है फिलाल gst इंटेलिजेंस के टीम जांच में जुटी हुई है. अस्पताल मे जाँच के बाद जेल भेजनें का काम किया जाएगा, फिलहाल आरोपी बबलू जायसवाल को जेल भेज दिया गया।
