एनएसयूआई ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचू और जिलाध्यक्ष विवेक विशाल के नेतृत्व में नीट और नेट के परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में विश्वविद्यालय से लेकर तांबो चौक तक रैली निकाली गई और फिर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। छात्र संगठन का कहना है कि जिस तरीके से नीट की रिजल्ट के साथ धांधलीकर छात्रों के साथ अन्याय किया गया और नेट के परीक्षा पत्र को लीक करने जैसी चीज हुई है। वह भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

