जमशेदपुर के सोनारी राम मन्दिर में छत्तीसगढ़ी भक्ति वीडियो ‘महामाया’ की शूटिंग संपन्न
जमशेदपुर : उदय मूवीज के बैनर तले सोनारी स्थित श्री राम मन्दिर में छत्तीसगढ़ी भक्ति वीडियो ‘महामाया’ की शूटिंग पूरी हुई। इस अवसर पर शहर भर से दर्जनों कलाकारों ने भाग लिया l उदय मूवीज के चेयरमैन उदय साहू ने बताया कि आगामी सावन को लेकर भक्ति वीडियो महामया की शूटिंग की गई।

उन्होंने बताया कि वीडियो में शहर के स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी भाषा में पहली बार भक्ति गीत में डांडिया पर नृत्य करते कलाकार दिखाई देंगे। वीडियो में शहर की जानी मानी भजन गायिका राधा रानी ने आवाज दी है।उन्होंने बताया वीडियो जल्द ही यू ट्यूब के ‘ उदय मूवीज छत्तीसगढ़ी’ पर लौंच किया जायेगा।

इस वीडियो में मुख्य कलाकारों में हेमा साहू, प्रीति कौर, चांदनी सिंह, माधो चंद्र साहू, दीया, पायल, सोना, किंजर, माही, लाची, रिया, राम साहू, पूषेन्द्र महतो, मोहित, चंदन, साकेत सिंह, तमन्ना, दिव्या, हरिदर्शन सिंह आदि कलाकारों ने काम किया। वहीं निर्देशन व निर्माता उदय साहू, डीओपी सूर्या, सुभाष, तकनीकी सहयोग तनिष्क और प्रेम शामिल थे।
