Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत खरसावां के विभिन्न पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत खरसावां के रिडिग, हरिभजा, जीरडीहा एवं कृष्णापुर पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई गई। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने की मौके पर सिंह ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं विशेषताओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जन-जन साक्षर कार्यक्रम निर्धारित है ।

हर पंचायत के 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरो की चिन्हित कर उनका पंजीकरण करा साक्षर बनाया जाएगा प्रखंड में चल रही है दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई गई साथ ही पंचायत स्तर पर निरक्षर लोगों को पहचान की जा रही है ताकि उन्हें वीटी के और से उल्लास एप के माध्यम से साक्षर किया जाएगा उनका पंजीयन करा कर उनके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा के उपरांत सभी को साक्षरता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम 5 वर्षों के लिए है इसके तहत सरकार ने सभी प्रखंड कोर्ट टारगेट दिया है। खरसावां प्रखंड के आठ हजार निरक्षरो की साक्षर बनाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में रिडिग मुखिया नागेश्वरी हेंब्रम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा सुजीत कुमार मंडल भूदेव कुमार मुकुंद महतो निहार रंजन मंडल चंदन कुमार संजीव कुमार महतो ,सहित दर्जनों ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *