Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां शहीद पार्क में चोरों का आतंक, सीसीटीवी का केबल काट कर हैलोजन और बैटरी की चोरी

खरसावां क्षेत्र में चोरी की सक्रियता ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा रखी है। खरसावां शहीद पार्क में हैलोजन और सोलर लाइट के खंभे से चोर बैटरी उड़ा ले गए इससे लोग परेशान हैं। खरसावां मैं कुछ समय शांति रहने के बाद चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया । गिरीह ने इस बार लोगों के आस्था एवं विश्वास के प्रतीक खरसावां शहीद पार्क में लगी स्टेट लाइट की 6 बैटरी और 6 हैलोजन पार कर दी।

अज्ञात चोरों ने रविवार देर रात बाउंड्री वाल लाधकर खरसावां शहीद पार्क में प्रवेश किया। चोरों ने सबसे पहले शहीद पार्क में लगी सीसीटीवी का केवल काट दिया इसके बाद पार्क परिसर में लगी हाई मास्ट लाईट की शॉर्ट सर्किट कर दिया केवल काटे जाने से सीसीटीवी को बंद हो गया जबकि हाई मास्ट लाइट शॉर्ट सर्किट होने से लाइट बंद हो गया इसका लाभ उठाते हुए अज्ञात चोरों ने खरसावां शहीद पार्क के समाधि पर लगे चार हैलोजन लाइट सामुदायिक भवन में लगी एक हैलोजन तथा वन विभाग कार्यालय के परिसर के खुलने छीटे गटे के समीप लगे एक हैलोजन सहित कुल 6 हैलोजन और कुल बैटरी चुरा ले गए।

शहीद पार्क से हैलोजन और बैटरी चोरी होने की जानकारी सोमवार सुबह को शहीद पार्क के गार्ड शिवकुमार नापित ने चोरी होने की जानकारी खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी को दी गई मालूम है कि शहीद पार्क में चोरी होने की सूचना पाकर खरसावां थाना के पुलिस शहीद पार्क पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *