Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त निःशुल्क उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत एस एस प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच किया गया साइकिल का वितरण

राजनगर : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त निःशुल्क उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत एस एस प्लस टू हाई स्कूल प्रांगण में पहला दिन कक्षा आठ उत्तीर्ण के 383 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया* साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार बीईईओ वसुंधरा कुमारी दास कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार महतो , पंचायत समिति सदस्य मानस रंजन दास , रवि महतो व झापिला मुर्मू , बीआरपी रंगलाल महतो , प्रधानाध्यापक सुरेश कुंकल , मनोज बेसरा सहित अन्य अतिथियों से संयुक्त रूप से किया।

बीडीओ मलाई कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए यह योजना शुरू की है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे साइकिल से समय पर स्कूल आना-जाना कर सकेंगे। वहीं बीईईओ वसुंधरा कुमारी दास ने बताया कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 का है। जिसमें आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है। जो अब नवम में उत्तीर्ण हो गए हैं। प्रखंड में और कोई सौ बच्चों की साइकिल वितरण किया जाना है। इस दौरान साइकिल पाकर विद्यार्थी से झूम उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *