Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : चांडिल थाना अंतर्गत रामगढ़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत,एक युवक गंभीर

 सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत रामगढ़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर  एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कूटी संख्या JH01EQ- 4705 पर सवार होकर दो युवक जमशेदपुर की ओर से रांची की और जा रहा था . इसी दौरान रामगढ़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. मृतक की पहचान पियूष पाल के रूप में हुई है जो जामताड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

घायल युवक डेड़ घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पुहंची जिससे स्थानीय लोगों ने सड़क पर चल रहे पेसेंजर से भरा हुआ एक ऑटो को रोक कर हॉस्पिटल भेजा।समय पर एम्बुलेंस ना पुहंचने से झामुमो के बरिष्ठ ने सुखराम हेमब्रम ने एनएचआई  के ऊपर नाराजगी जाहिर की।घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी बाहन  को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *