बिलिंग एजेंसी फर्जी बिजली बिल बनाकर उपभोक्ता एवं सरकार को दे रही है धोखा

खरसावां : खरसावां के दितसाई एवं गांगुडीह, खेलारीसाई, रिड़िग एवं हरिभंजा आदि गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि मई 2024 तक ऊर्जा मित्र प्रति महीना घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेकर बिजली बिल देता था, लेकिन जून 2024 से गांव में कोई भी ऊर्जा मित्र नहीं आया और किसी को भी बिल नहीं दिया गया।

परंतु ऑनलाइन चेक करने पर सभी उपभोक्ताओं का बिल किया हुआ दिख रहा है, इससे पता चलता है कि इन गांव में फर्जी बिजली बिल बनाई गई और उपभोक्ताओं को मूर्ख बनाया जा रहा है साथ में सरकार को भी धोखा दिया जा रहा है। आपको बता दें कि मई 2024 तक Quess Crop Ltd के पास बिलिंग का टेंडर था जून 2024 से यह टेंडर साई कंप्यूटर्स लिमिटेड ने ले लिया । उपभोक्ताओं का कहना है कि साई कंप्यूटर्स लिमिटेड के सुपरवाइजर शिवनाथ समल सभी ऊर्जा मित्र से फर्जी बिल करवा रहा है।
