Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के निरीक्षण भवन परिसर में ऑल इंडिया मजलिस इतेहादुल मुस्लिम कमेटी की बैठक संपन्न

खरसावां के निरीक्षण भवन परिसर पर ऑल इंडिया मजलिस इतेहादुल मुस्लिम कमेटी के जिलाध्यक्ष सीहेब खान के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक मैं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा प्रभारी के रूप में हिदायत अली को नियुक्ति किया गया जिला प्रवक्ता पद पर मोहम्मद इमरान को नियुक्ति किया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर इल्तेजा को नियुक्ति किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीहेब खान ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वार जो भी कर सकता को दायित्व दिया गया है अच्छी तरह से तन मन से सेवा करना है संगठन को गांव-गांव तक पहुंचना है। प्रत्येक घर-घर जाकर लोगों की दुख सुख में शामिल होकर सेवा करना है। अधिक से अधिक युवाओं को महिलाओं को संगठन में जोड़ना ही पार्टी का उद्देश्य है।

जनता का जो भी समस्या आएगा उसका समाधान करना है। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सीहेब खान, विधानसभा प्रभारी हिदायत अली, जिला प्रवक्ता मोहम्मद इमरान, इल्तेजा, आसिफ, रेहान अली, मोहम्मद शारीख, फैसल अंसारी, आरिफ अहमद, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद सारिक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *