Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सोनारी में भाजपा नेता राहुल तिवारी की मां और भाभी से गहना सफाई के नाम पर लाखों के गहने की ठगी कर बदमाश हुए फरार, हरकत सीसीटीवी में कैद

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी भाजपा नेता राहुल तिवारी की मां से गहना साफ करने के नाम पर दो लाख का गहना लेकर अपराधी फरार हो गये. देखते ही देखते राहुल तिवारी की भाभी और मां से उसने गहना लिया और सफाई के लिए पाउडर बेचने के नाम पर गहने लिये और फिर भाग निकला.

दोनों युवकों की हरकत एक सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी अरुण तिवारी की पत्नी पुष्पा तिवारी और उनकी बड़ी बहु घर पर नीचे थी. इसी बीच एक शख्स आया और खिड़‌की से कहने लगा कि वह एक पाउडर बेचने वाला है और डेमो दिखाना चाहता है. उसने पितल का पहले बर्तन मंगाया.उस पाउडर से पहले तो पितल के बर्तन की सफाई की. इसके बाद मां और बहु से गहना लिया और उसकी सफाई करने लगा.

पुष्पा तिवारी ने बताया कि उक्त युवक ने जैसे ही पाउडर लगाया, उनको समझ नहीं आया और उन लोगों ने उसको गहने दे दिये. इसके बाद मां ने अपने अंगूठी दे दिये जबकि बहु ने गला का चेन और लॉकेट दे दिया. इस बीच एक और युवक उसके साथ आ गया. दोनों ने सफाई करने के नाम पर गहने लिये और उनको बातों में फंसाया. इसके बाद गहने लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *