Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के नये डीएफओ शबा आलम ने पदभार संभाला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये डीएफओ शबा आलम अंसारी ने जुमे (शुक्रवार) के दिन पदभार ग्रहण किया. उनका पदस्थापन का आदेश शनिवार को ही राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने शुक्रवार की दोपहर में योगदान दिया.

शबाआलम अंसारी जमशेदपुर की पूर्व डीएफओ ममता प्रियदर्शी से पदभार ग्रहण किये.ममता प्रियदर्शी से पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के डीएफओ केरुप में उनका यह दूसरा कार्यकाल है और वे पहले की तरह ही जंगल को बचाने और जीव जंतुओं को बचाने के लिए काम करते रहेंगे.दूसरी ओर, डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने अपने कार्यकाल को बेहतर बताया और कहाकि उन्होंने वनों की सुरक्षा को लेकर काफी कदम उठाये है और आगे भी इस तरह केकदम उठाते रहेंगे. शबा आलम अंसारी के बेहतर भविष्य की उन्होंने कामना की.

शबा आलम अंसारी जमशेदपुर के डीएफओ केतौर पर वर्ष 2015 में भी काम कर चुके है. उनका यहां आने पर स्वागत किया गया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा जो योजनाएं चलायी जा रही थी, उसे वे लगातार जारी रखेंगे. इसके अलावा वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को जोड़कर उनके रोजगार का भी इंतजाम किया जायेगा ताकि वे लोग भी आगे बढ़ सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *