चाईबासा के पुलहातु में स्वर्गीय घसिया यादव की स्मृति में भव्य मंदिर मंदिर का निर्माण

चाईबासा के पुलहातु में स्वर्गीय घसिया यादव की समिति में भव्य मंदिर मंदिर का निर्माण कराया गया है। स्वर्गीय घसिया यादव के पुत्र सिकंदर यादव द्वारा भव्य राम और हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसकी अलौकिता और भव्यता देखते ही बनती है। आज मंदिर और मंदिर में स्थापित भगवान राम माता सीता, हनुमान जी, भगवान शिव पार्वती , भगवान श्री हरी विष्णु लक्ष्मी की प्रतिमा लगाई गई है ।

मंदिर में स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मंदिर को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भव्य मंदिर का अवलोकन कर रहे हैं भगवान के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं। वही आज भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। उसमें काफी संख्या में लोग भजन संध्या का लुफ्त उठा रहे हैं।
