Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मीरूडीह में खुला झामुमो का कार्यालय, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर : मीरुडीह बाजार में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए कार्यालय का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उद्घाटन किया, इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे थे।

कार्यालय उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मौजूद कार्यकर्ता एवं आम लोगों को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य को विकास पथ पर आगे बढ़ाने कई कार्य किए गए हैं। महिलाओं को 50 वर्ष की आयु से पेंशन मिलने लगा है जो बड़ी उपलब्धि है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरु जी क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार के लिए कई योजना का लाभ दिया गया है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ा गया है।ऐसे तमाम उपलब्धियां को पूर्व मुख्यमंत्री ने आम लोगों के बीच रखा।कार्यक्रम का आयोजन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा के नेतृत्व में आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव गुरु प्रसाद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान, मिथुन, परमेश्वर प्रधान, राजेंद्र गोप ,सुभाष करवा, बुबई शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *