Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : महिला महाविद्यालय में “वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल डे” के अवसर पर कार्यकम का आयोजन

सरायकेला। महिला महाविद्यालय के आईआईसी सेल के द्वारा वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल डे के अवसर पर एक कार्यकम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ स्पार्कलौन देई ने की। साथ ही बौद्धिक सम्पदा अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी जैसे कॉपीराइट ट्रेडमार्क, पेटेंट डिजाइन ,ज्योग्राफिकल इंडिकेशन ,प्लांट वैरायटी प्रोटेक्शन ,सेमीकंडक्टर ,इंटीग्रेटेड सर्किट लेआउट, डिजाइन आदि के बारे में बताये। साथ ही कौन-कौन विषय वस्तु आइपीआर के अंतर्गत नहीं आता है, उसकी भी जानकारी दी।

उन्होने उदाहरण स्वरुप ब्रीटानिया, कुरकुरे के ट्रेडमार्क और डिजाइन से संबंधित, किताबों, म्यूजिक, कोका कोला, विडियो की कॉपी राइट आदि के माध्यम से आइपीआर संबंधी जानकारी सभी के साथ साझा किये। साथ ही छात्राओ को नये विचारो के साथ बौद्विक सृजनशीलता से ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किये जो समाज के लिए लाभकारी हो। इस कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक विभाग की शिक्षिका चम्पा पाल द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रेमा नूतन, कॉमर्स विभाग के शिक्षक मनोज महतो, इतिहास विभाग के शिक्षक चंद्रशेखर रॉय और छात्राएंं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *