Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायक अजीत अमन का नागपुरी वीडियो मोर दिल सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

जमशेदपुर : भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा के जीवन पर गीत गाकर झारखंड, बिहार समेत देश भर में पहचान बना रहे गायक अजीत अमन के एक नया नागपुरी वीडियो एलबम ‘ मोर दिल’ सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। गायक अजीत अमन ने बताया कि वे पहली बार नागपुरी वीडियो में अभिनय कर रहे है।

उन्होंने बताया कि इस वीडियो में शहर के उभरते गायक भीम कुमार भूमिज और देबोजानी सरकार ने दी है। अजीत अमन ने बताया कि वो हिंदी और भोजपुरी के कई वीडियो एलबम में गाने के साथ अभिनय कर चुके है। यह वीडियो उदय मूवीज रिजिनल पर लौंच हुई है। इस वीडियो एलबम के निर्माता उदय साहू और वीडियो एडिटर सुर्या साहू है। गायक अजीत अमन ने बताया कि बहुत जल्द ही नागपुरी और संथाली में लगभग आधे दर्जन से ज्यादा गाने और वीडियो आने वाले है।

उन्होंने बताया कि इन सभी प्रोजेक्ट में नेहिष सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव और साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह सहयोग कर रहे है। अजीत अमन अबतक मुख्य रूप से रतन टाटा के जीवन पर भारत रत्न, भारत रत्न 2 और भारत रत्न 3 वीडियो के साथ चंद्रयान- 3, शहीद विपिन रावत पर सीने पे तिरंगा, एमएस धोनी, पत्रकार, डॉक्टर समेत कई सामाजिक विषयों पर गीत गाकर संगीत की दुनिया में पहचान बना चुके है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *